श्रीलंकाई नौसैनिकों ने तमिलनाडु के मछुआरों की नाव डुबोई

श्रीलंकाई नौसैनिकों ने तमिलनाडु के मछुआरों की नाव डुबोई

मछुआरों का एक समूह बुधवार शाम रामेश्वरम से 569 ट्रॉलर (जालदार जहाज) पर सवार होकर मछली पकड़ने के लिए निकला था


रामेश्वरम/भाषा। श्रीलंका के नौसेना कर्मियों ने द्विपीय देश की जल सीमा के पास मछली पकड़ रहे भारतीय मछुआरों के एक समूह पर कथित तौर पर हमला किया। मत्स्यपालन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
अधिकारी ने बताया कि कच्चातिवु में श्रीलंकाई नौसेना के जहाज से हुई टक्कर में भारतीय मछुआरों की एक नाव डूब गई। इससे नाव में सवार कम से कम सात मछुआरे समुद्र में गिर गए।

अधिकारी के मुताबिक, श्रीलंकाई नौसैनिकों ने भारतीय मछुआरों के जाल काट दिए और उनका पीछा भी किया। अधिकारी ने आरोप लगाया कि श्रीलंकाई नौसैनिकों ने जहाज की टक्कर से समुद्र में गिरे मछुआरों को बचाने की कोशिश तक नहीं की।

अखिल यांत्रिक नौका मछुआरा संघ से जुड़े एक मछुआरे ने कहा, ‘नाव डुबोने के बाद श्रीलंकाई नौसैनिकों ने उस पर सवार मछुआरों को पानी से बाहर निकालने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। उन्होंने न सिर्फ हमारे जाल काट दिए, बल्कि काफी दूर तक पीछा भी किया।’

मत्स्यपालन विभाग ने बताया कि मछुआरों का एक समूह बुधवार शाम रामेश्वरम से 569 ट्रॉलर (जालदार जहाज) पर सवार होकर मछली पकड़ने के लिए निकला था। हालांकि, श्रीलंकाई नौसेना की ओर से खदेड़े जाने के बाद समूह बृहस्पतिवार तड़के रामेश्वरम लौट आया और मत्स्यपालन विभाग से घटना की शिकायत की।

रामनाथपुरम के सांसद के नवल कणि ने केंद्र से तमिलनाडु के मछुआरों पर हमले का मुद्दा श्रीलंका सरकार के सामने उठाने की मांग की। उन्होंने मछुआरों को हुए नुकसान की भरपाई करने को भी कहा।

देश-दुनिया के समाचार FaceBook पर पढ़ने के लिए हमारा पेज Like कीजिए, Telagram चैनल से जुड़िए

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भगदड़ की घटना: खरगे बोले- 'इसके लिए जिम्मेदार लापरवाही और कुप्रबंधन अक्षम्य' भगदड़ की घटना: खरगे बोले- 'इसके लिए जिम्मेदार लापरवाही और कुप्रबंधन अक्षम्य'
Photo: IndianNationalCongress FB Page
आपातकाल लगाने वालों का इरादा न्यायपालिका को भी गुलाम बनाए रखने का था: मोदी
आतंकवाद के खिलाफ एकजुट: गरुड़ फोर्स और घातक प्लाटून की मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ
मोदी के नेतृत्व में सरकार ने अभूतपूर्व योजनाओं के जरिए मछुआरों का सहयोग किया: डॉ. एल मुरुगन
शुभांशु भारत भूमि से सबसे दूर हैं, भारतवासियों के दिलों के सबसे करीब हैं: मोदी
आत्मघाती हमले से दहला पाकिस्तान, 16 फौजी मारे गए
मुंबई और पुणे में अवैध रूप से रहने के आरोप में 7 बांग्लादेशी गिरफ्तार