भ्रामक प्रचार में जुटी सांप्रदायिक भाजपा के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई : कुमारस्वामी
भ्रामक प्रचार में जुटी सांप्रदायिक भाजपा के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई : कुमारस्वामी
शिवमोग्गा/दक्षिण भारतमुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने मंगलवार को राज्य विधानसभा में विपक्षी पार्टी भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि यह पार्टी राज्य सरकार के खिलाफ भ्रामक प्रचार कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की कोशिशों में जुटी है। कुमास्वामी ने कहा, ’’विपक्षी भाजपा यह सपना देख रही है कि कांग्रेस और जनता दल (एस) गठबंधन की सरकार ३ नवंबर को होने जा रहे लोकसभा और विधानसभा उप चुनावों के बाद सत्ता से बाहर हो जाएगी और इसे (भाजपा को) राज्य की सत्ता में आने का बेहतरीन मौका मिल जाएगा।’’राज्य की पांच लोकसभा व विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उप चुनावों में अपनी पार्टियों की जीत के लिए प्रचार अभियान में भाग ले रहे कुमारस्वामी ने भाजपा के कथित ’’सस्ते चुनाव प्रचार’’ पर तीखा असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष राज्य की मौजूदा गठबंधन सरकार की मानहानि करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने खास तौर पर कर्नाटक के तटवर्ती जिलों के मतदाताओं से अपील की कि वह भाजपा के दुषप्रचार के झांसे में न आएं्। यह पार्टी लोगों को धर्म के नाम पर बरगलाना चाहती है। कुमारस्वामी ने भाजपा पर आरोप लगाया, ’’यह पार्टी गठबंधन सरकार को अस्थिर करने के लिए हर नुस्खा आजमा रही है। यह धर्म के नाम पर कर्नाटक के नागरिकों को आपस में ही बांटने में भी जुटी हुई है। उल्लाल से कारवार तक भाजपा की कोशिश सिर्फ यह है कि राज्य के तटीय क्षेत्र को सांप्रदायिक तत्वों के अड्डे में तब्दील कर दिया जाए। वहीं, गठबंधन सरकार ने सांप्रदायिक घृणा का माहौल बना रही भाजपा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया है।’’ मुख्यमंत्री ने पूरे भरोसे के साथ दावा किया कि कर्नाटक के उप चुनावों के नतीजे अगले वर्ष प्रस्तावित संसदीय चुनावों की दशा और दिशा निर्धारित करने में निर्णायक भूमिका निभाएंगे।
About The Author
Related Posts
Latest News
