‘ओखी’ चक्रवात ने कन्याकुमारी में ली चार लोगों की जान

‘ओखी’ चक्रवात ने कन्याकुमारी में ली चार लोगों की जान

चेन्नई। राज्य के कुछ हिस्सों में चक्रवाती तूफान ’’ओखी’’ ने धमक दे दी। गुरुवार को इस चक्रवात का असर राज्य के दक्षिणी जिलों में ज्यादा देखने को मिला। गुरुवार को कन्याकुमारी में भारी बारिश और आंधी के चलते चार लोगों की मौत हो गई। कन्याकुमारी और रामेश्वरम में ७० से ७५ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने अगले २४ घंटे में दक्षिण तमिलनाडु और केरल के कुछ जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। हवाओं की रफ्तार भी १०० किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। तूफान के असर से तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है। ’’ओखी’’ धीरे-धीरे लक्ष्यद्वीप की ओर ब़ढ रहा है। ’’ओखी’’ से तमिलनाडु के दक्षिणी कन्याकुमारी, रामेश्वरम, तिरुनेलवेली जिलों में ज्यादा नुकसान हुआ है। आंधी की चपेट में आने से कई पे़ड, बिजली के खंभे धाराशायी हो गए। कुछ इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। कन्याकुमारी, तूतिकोरीन और रामनाथपुरम समेत राज्य के तटीय इलाकों में अगले २४ घंटे तक मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि शुक्रवार तक कोयंबटूर, पुदुच्चेरी और चेन्नई में भी तेज बारिश हो सकती है। इसी क्रम में राज्य सरकार ने रामेश्वरम, कन्याकुमारी और रामनाथपुरम जिला प्रशासन को बारिश और चक्रवात से प्रभावित हुए लोगों तक राहत पहुंचाने का निर्देश दिया है। जिला प्रशासन को कहा गया है कि दूरसंचार व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं को बनाए रखने की दिशा में प्रयास करें। गुरुवार के राज्य सरकार ने आपदा कार्रवाई बल के जवानों को दक्षिणी जिलों में भेजने की घोषणा की।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

परमात्मा व प्रकृति से जुड़कर अपनी आंतरिक शक्ति को जगाएं: सुधांशु महाराज परमात्मा व प्रकृति से जुड़कर अपनी आंतरिक शक्ति को जगाएं: सुधांशु महाराज
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। शहर के जयनगर स्थित पूर्णिमा कन्वेंशन सेन्टर में गुरुवार से विश्व जागृति मिशन बेंगलूरु शाखा द्वारा चार दिवसीय...
इतिहास का ज्ञान, भविष्य का निर्माण
स्टालिन को भाजपा-अन्नाद्रमुक गठबंधन का डर सता रहा है: डॉ. एल मुरुगन
बेंगलूरु भगदड़: कर्नाटक सरकार ने उच्च न्यायालय में क्या कहा?
आत्मा ही कर्मों की कर्ता और भोक्ता है: आचार्यश्री प्रभाकरसूरी
तप में तपने वाला तपस्वी कालजयी बनता है: साध्वीश्री पावनप्रभा
'चिंतन से जीवन परिवर्तन होता है और परिवर्तन ही प्रगति का कारण है'