हेसरघट्टा संरक्षण रिजर्व परियोजना का प्रस्ताव खारिज

हेसरघट्टा संरक्षण रिजर्व परियोजना का प्रस्ताव खारिज

हेसरघट्टा संरक्षण रिजर्व परियोजना का प्रस्ताव खारिज

प्रतीकात्मक चित्र। फोटो स्रोतः PixaBay

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। हेसरघट्टा के घास के मैदानों को संरक्षित भूमि घोषित करने की योजना को राज्य वन्यजीव बोर्ड ने व्यावसायिक कारणों का हवाला देते हुए खारिज कर दिया।

Dakshin Bharat at Google News
राज्य के वन विभाग और पशुपालन विभाग ने 5,010 एकड़ भूमि क्षेत्र को ग्रेटर हेसरघट्टा ग्रासलैंड कंजर्वेशन रिजर्व घोषित करने का प्रस्ताव तैयार किया था जिसे मंगलवार को बोर्ड ने खारिज कर दिया।

बेंगलूरु विकास बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा की गई थी जहां एक आईएएस अधिकारी ने मुख्यमंत्री बीएस येडियुरप्पा को इस प्रस्ताव को खारिज करने की अपील की। वहीं क्षेत्र के विधायक ने भी बोर्ड से प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करने के लिए कहा क्योंकि वह इस पर चर्चा में शामिल नहीं थे।

वहीं एक अन्य सरकारी अधिकारी का इस पर कहना है कि इस क्षेत्र को सूची से पहले ही हटा दिया गया था क्योंकि इसकी कीमत अधिक है जिसका व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा सकता है।

गौरतलब है कि संरक्षण के लिए प्रस्तावित क्षेत्र भारत के सीरम संस्थान और इसके आसपास के अन्य संस्थानों के लिए भी महत्वपूर्ण था। हेसरघट्टा घास का मैदान विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों और जीवों की विविधता से समृद्ध इलाका है। कई पक्षी सर्दियों के दौरान यहां पलायन करते हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए