बीबीएमपी ने कार में अकेले व्यक्ति के मास्क लगाने के नियम को वापस लिया

बीबीएमपी ने कार में अकेले व्यक्ति के मास्क लगाने के नियम को वापस लिया

बीबीएमपी ने कार में अकेले व्यक्ति के मास्क लगाने के नियम को वापस लिया

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए विभिन्न सावधानियों पर गौर करना बहुत जरूरी है।

बेंगलूरु/दक्षिण भारत। बीबीएमपी ने कार में अकेले व्यक्ति के लिए भी मास्क की अनिवार्यता के नियम को वापस ​ले लिया है। यह नियम लोगों के विरोध के बाद हटाया गया है। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. डी सुधाकर ने घोषणा की है।

Dakshin Bharat at Google News
हालांकि बाइक सवारों के लिए मास्क की अनिवार्यता जारी रहेगी। बता दें कि इससे पहले, बीबीएमपी अधिकारियों ने कहा था कि मास्क लगाना अनिवार्य है, चाहे सवार/चालक उस वाहन में अकेला ही क्यों न हो। इसके बाद कई लोगों ने इस नियम का विरोध किया।

अब बीबीएमपी ने अपने पहले फैसले में संशोधन किया है। उक्त नियम का विरोध करने के लिए कई लोगों ने सोशल मीडिया का उपयोग किया। इस पर बीबीएमपी ने स्वास्थ्य विभाग से सुझाव मांगा था।

अब बीबीएमपी ने कार उपयोगकर्ताओं के लिए इस नियम को वापस ले लिया। इसने 198 मार्शल के लिए तय किए गए न्यूनतम लक्ष्य को भी हटा दिया है, जिन्हें मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग नियम तोड़ने वालों से जुर्माना वसूलने के लिए कहा गया था।

वैज्ञानिकों और डॉक्टरों ने कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जरूरी सावधानियां अपनाने पर जोर दिया है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया
Photo: laluprasadrjd FB Page
प्रकृति के साथ संतुलित और सामंजस्यपूर्ण संबंध का संदेश देता है पोंगल: प्रधानमंत्री
खामेनेई के खिलाफ रेज़ा पहलवी की हुंकार- 'हमारे और शासन के बीच खून का एक समंदर है'
दिल्ली: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के आधिकारिक आवास में आग लगी
सरकार ने समझी डिलीवरी बॉय की पीड़ा
जम्मू-कश्मीर: सरकार से ले रहे तनख्वाह, लेकिन आतंकवादियों से निभा रहे 'दोस्ती', 5 कर्मचारी बर्खास्त
श्वानों के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को भारी मुआवजे के लिए कहेंगे: उच्चतम न्यायालय