कर्नाटक: विश्वासमत कराना चाहते हैं मुख्यमंत्री, विधानसभाध्यक्ष से समय तय करने को कहा

कर्नाटक: विश्वासमत कराना चाहते हैं मुख्यमंत्री, विधानसभाध्यक्ष से समय तय करने को कहा

पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी

बेंगलूरु/भाषा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को कहा कि वे विश्वासमत कराना चाहते हैं और उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष केआर रमेश कुमार से इसके लिए समय तय करने को कहा है।

Dakshin Bharat at Google News
संकटग्रस्त जद (एस) नेता ने यह भी कहा कि वे हर परिस्थिति के लिए तैयार हैं और वे सत्ता से चिपके रहने वाले व्यक्ति नहीं हैं।

कर्नाटक में मौजूदा राजनीतिक हलहल के बीच विधानसभा की बैठक में कुमारस्वामी ने सदन में विश्वासमत कराने का अनुरोध किया। कर्नाटक में उपजे राजनीतिक गतिरोध ने उनकी सरकार की स्थिति डांवाडोल कर दी है।

कांग्रेस के 13 विधायकों समेत 16 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। उन दो निर्दलीय विधायकों ने भी 13 महीने पुरानी कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन वाली सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है, जिन्हें हाल में मंत्री बनाया गया था।।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर
मुंबई/दक्षिण भारत। नौ जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 392 मिलियन अमेरिकी डॉलर की...
मुंबई नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का शानदार प्रदर्शन
भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी
उदयनिधि ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम का शुभारंभ किया
असम विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी: हिमंत बिस्वा सरमा
आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक
कल दिल्ली जाएंगे डीके शिवकुमार, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात