कर्नाटक: प्रसाद खाने के बाद तबीयत बिगड़ी, पांच की मौत, 72 अस्पताल में भर्ती

कर्नाटक: प्रसाद खाने के बाद तबीयत बिगड़ी, पांच की मौत, 72 अस्पताल में भर्ती

तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती लोग।

बेंगलूरु। कर्नाटक के चामराजनगर में प्रसाद खाने के बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार, घटना कामगेरे गांव की है। यहां एक मंदिर में प्रसाद खाने के बाद पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं 72 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से करीब एक दर्जन लोगों की स्थिति गंभीर बताई गई है।

Dakshin Bharat at Google News
एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट में मृतकों के नाम गोपीयम्मा (55), पपन्ना (50), शांता (20), अनीता (14) और अनिल (12) बताए गए हैं। इस संबंध में जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा है कि प्रसाद में विषैला पदार्थ मिले होने की आशंका है। उसके नमूने ले लिए गए हैं और उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है।

भर्ती लोगों का इलाज जारी है।

पुलिस ने बताया कि मंदिर में गुरुवार सुबह धार्मिक कार्यक्रम हुआ था। उसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया, जिसे ग्रहण करने के बाद लोग उल्टी करने लगे और उनकी तबीयत बिगड़ गई। कुछ लोगों ने प्रसाद से केरोसीन की गंध आने का भी दावा किया था। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि प्रिंसिपल सेक्रटरी और कमिश्नर ने मंड्या और मैसूरु में डीएचओ को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। अधिकारी चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए जरूरी सेवाओं का इंतजाम कर रहे हैं। कलेक्टर को इस मामले की रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।

ये भी पढ़िए:
– यहां सिर्फ 3 वोट के अंतर से हार गया कांग्रेस का उम्मीदवार!
– मप्र में सिंहस्थ का संयोग: जिस मुख्यमंत्री ने कराया आयोजन, उसकी चली गई कुर्सी!
– तीसरे मोर्चे की हवा से उलझा कांग्रेस का गणित, अधूरी रही प्रचंड बहुमत की उम्मीद
– सोनाक्षी ने हेडफोन के लिए किया आॅनलाइन आॅर्डर, पैकेट खोला तो निकला कुछ और!

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला
Photo: NitinNabinBJP FB Page
एमजीनरेगा: प्रियंका वाड्रा ने पूछा- 'महात्मा गांधी का नाम क्यों हटाया जा रहा है?'
नेहरू ने कश्मीर मुद्दे को विवादास्पद बनाया, भारत को उग्रवाद और अलगाववाद मिला: योगी आदित्यनाथ
कांग्रेस 'वोट चोरी' में विश्वास करती है तो तेलंगाना में सत्ता छोड़कर मिसाल कायम करे: बंडी संजय कुमार
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बोले नितिन नबीन- 'यह पार्टी का आशीर्वाद है'
पहलगाम आतंकी हमला मामले में एनआईए आज चार्जशीट दाखिल करेगी
मानवता फिर लहूलुहान