नॉर्वे से भारत आई पर्यटक ने सीएए विरोधी प्रदर्शन में भाग लिया, तत्काल देश छोड़ने के निर्देश

नॉर्वे से भारत आई पर्यटक ने सीएए विरोधी प्रदर्शन में भाग लिया, तत्काल देश छोड़ने के निर्देश

नॉर्वे से भारत आई पर्यटक

कोच्चि/भाषा। कोच्चि में संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में हुए प्रदर्शन में शामिल नॉर्वे की एक महिला को वीजा नियमों का उल्लंघन करने पर भारत छोड़ने के लिए कहा गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) के अधिकारी अनूप कृष्णन ने कहा, हमारी जांच में पाया गया कि उन्होंने वीजा नियमों का उल्लंघन किया है और इसलिए उन्हें जाने के लिए कहा गया।

एफआरआरओ केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आता है। एफआरआरओ ने कहा था कि सोशल मीडियो के जरिए यह बात सामने आई कि नॉर्वे की एक महिला के 23 दिसंबर को नए कानून के विरोध में प्रदर्शन में कथित तौर पर हिस्सा लिया था और इसके बाद से हम इस मामले की जांच कर रहे हैं।

नॉर्वे की महिला जाने मेट जोहानसन (71) ने फेसबुक पोस्ट में कहा था कि आव्रजन अधिकरण के ब्यूरो ने उसे तत्काल देश छोड़कर जाने के निर्देश दिए हैं।

उसने कहा, मुझे तत्काल देश छोड़कर जाने के लिए कहा गया है अथवा मेरे खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गई है। महिला ने कहा कि जब उसने इस पर स्पष्टीकरण मांगा अथवा लिखित में कुछ देने के लिए कहा तो अधिकारियों ने कहा कि लिखित में कुछ नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि उसका एक मित्र दुबई के लिए टिकट की व्यवस्था कर रहा है, जहां से वह स्वीडन के लिए फ्लाइट लेगी। महिला पर्यटन वीजा पर आई थी और शहर में 23 दिसंबर को हुए प्रदर्शन में शामिल होने के बाद से अधिकारियों की नजर में थी। उसने फेसबुक पोस्ट में कथित तौर पर कहा था कि सीएए के विरोध में ‘पीपुल्स लॉग मार्च’ में हिस्सा लिया।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

बुरे फंसे मो. यूनुस: कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी, अर्द्ध सैनिक बल तैनात बुरे फंसे मो. यूनुस: कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी, अर्द्ध सैनिक बल तैनात
Photo: ChiefAdviserGOB FB Page
नेहरू द्वारा रखी गई नींव के कारण भारत चौथी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बना: सिद्दरामय्या
कोविड-19: सिद्दरामय्या ने कहा- 'वायरस का प्रसार गंभीर नहीं, लेकिन सावधानी जरूरी है'
कर्नाटक: 'पार्टी विरोधी गतिविधियों' के कारण भाजपा ने 2 विधायकों को निष्कासित किया
कश्मीर में आतंकवाद: मोदी बोले- सरदार पटेल की बात मानी होती तो यह सिलसिला नहीं होता
बेंगलूरु में प्रौद्योगिकी कार्यबल 10 लाख के पार
फ्रांस: रविशंकर प्रसाद ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई को उजागर करने का आह्वान किया