तमिलनाडु में कक्षा 10 की परीक्षा के बारे में सरकार ने किया बड़ा ऐलान
On
तमिलनाडु में कक्षा 10 की परीक्षा के बारे में सरकार ने किया बड़ा ऐलान
चेन्नई/भाषा। तमिलनाडु में दसवीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं और छात्रों को अगली कक्षा में प्रवेश दे दिया गया है। कोविड-19 महामारी से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने मंगलवार को यह घोषणा की।
कक्षा 11 के उन विषयों की परीक्षा जो पहले नहीं हो पाई थी, उन्हें भी रद्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चेन्नई और कुछ जिलों में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और महामारी विशेषज्ञों की राय के मुताबिक आने वाले समय में इनके शीघ्र कम होने की संभावना नहीं है।उन्होंने कहा कि इसलिए विषाणु के प्रसार की गति को ध्यान में रखते हुए 15 जून से होने वाली कक्षा दस की परीक्षाओं और कक्षा 11 के कुछ विषयों की लंबित परीक्षाओं को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है और छात्रों को अगली कक्षा में प्रवेश दे दिया गया है।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
21 Jan 2026 15:13:50
यह मुख्यमंत्री जन आवास योजना-3ए के तहत विकसित है


