छात्राओं का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के खिलाफ मोहाली के निजी विश्वविद्यालय में प्रदर्शन

छात्राओं का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के खिलाफ मोहाली के निजी विश्वविद्यालय में प्रदर्शन

यह प्रदर्शन लुधियाना- चंडीगढ़ मार्ग पर स्थित विश्वविद्यालय परिसर में शनिवार आधी रात हुआ


चंडीगढ़/भाषा। कई छात्राओं का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाने के विरोध में पंजाब के मोहाली स्थित एक निजी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शन लुधियाना- चंडीगढ़ मार्ग पर स्थित विश्वविद्यालय परिसर में शनिवार आधी रात हुआ।

पुलिस ने बताया कि वीडियो ऑनलाइन साझा करने में संलिप्त छात्रा को पकड़ लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोप है कि छात्रा ने कुछ छात्राओं का वीडियो बनाकर उन्हें शिमला के युवक को भेजा जिसने कथित तौर पर इन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की जांच चल रही है। पंजाब के स्कूली शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस ने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों से संयम रखने को कहा है और भरोसा दिया है कि दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘यह संवेदनशील मामला है और हमारी बहनों-बेटियों के सम्मान से जुड़ा है। मीडिया सहित सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। एक समाज के तौर पर यह हमारे लिए भी परीक्षा की घड़ी है।’

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

पीओके भारत का है और हम इसे लेकर रहेंगे: शाह पीओके भारत का है और हम इसे लेकर रहेंगे: शाह
शाह ने कहा कि राहुल छुट्टी मनाने थाईलैंड चले जाते हैं, मोदी सेना के जवानों के साथ दीपावली मनाते हैं...
भाजपा को 400 से ज्यादा सीटें मिलने पर पीओके का भारत में विलय किया जाएगा: हिमंत
किसकी बनेगी अगली सरकार? खरगे और अखिलेश ने किए ये दावे
कर्नाटक: दक्षिण कन्नड़ जिला प्रशासन ने मानसून सीजन के लिए तैयारियां शुरू कीं
राजस्थान: कोलिहान खदान में फंसे 15 लोगों में से 10 को बाहर निकाल लिया गया
दपरे: आरपीएफ ने कई अभियानों में सराहनीय उपलब्धियां हासिल कीं
संयुक्त राष्ट्र ने गाजा में पूर्व भारतीय सैन्य अधिकारी की मौत पर शोक जताया