रायगढ़ तट से मिली नाव का किस देश से कनेक्शन? एजेंसियां कर रहीं जांच

रायगढ़ तट से मिली नाव का किस देश से कनेक्शन? एजेंसियां कर रहीं जांच

फडणवीस ने राज्य विधानसभा को सूचित किया कि खराब मौसम के कारण नाव अनियंत्रित होकर बहते हुए रायगढ़ तट पर आ गई थी


मुंबई/भाषा। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि रायगढ़ तट से मिली नाव एक ऑस्ट्रेलियाई महिला की है। इस नाव से कुछ अर्ध-स्वचालित हथियार बरामद हुए हैं।

Dakshin Bharat at Google News
फडणवीस ने राज्य विधानसभा को सूचित किया कि खराब मौसम के कारण नाव अनियंत्रित होकर बहते हुए रायगढ़ तट पर आ गई थी।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) विधायक अदिति तटकरे द्वारा सदन में यह मुद्दा उठाए जाने के बाद राज्य के गृह मंत्री ने यह बयान दिया।

उन्होंने कहा, ‘रायगढ़ तट पर मिली नाव का स्वामित्व एक ऑस्ट्रेलियाई महिला के पास है। नाव में कुछ अर्ध-स्वचालित हथियार मिले हैं।’ उन्होंने कहा, ‘केंद्रीय एजेंसियों और राज्य पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।’

इससे पहले तटरक्षक बल के एक अधिकारी ने कहा था कि सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है।

अधिकारियों के मुताबिक इस नाव के चालक दल के सदस्यों को इस साल जून में ओमान तट के पास बचा लिया गया था।

तटरक्षक बल के एक अधिकारी ने बताया कि यह बाद में बह गई और तट पर पहुंच गई।

उन्होंने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने मुंबई से करीब 190 किलोमीटर दूर श्रीवर्धन क्षेत्र में नाव को देखा और उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को इसकी जानकारी दी।

रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अशोक दुधे और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने नाव की तलाशी ली।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया
Photo: laluprasadrjd FB Page
प्रकृति के साथ संतुलित और सामंजस्यपूर्ण संबंध का संदेश देता है पोंगल: प्रधानमंत्री
खामेनेई के खिलाफ रेज़ा पहलवी की हुंकार- 'हमारे और शासन के बीच खून का एक समंदर है'
दिल्ली: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के आधिकारिक आवास में आग लगी
सरकार ने समझी डिलीवरी बॉय की पीड़ा
जम्मू-कश्मीर: सरकार से ले रहे तनख्वाह, लेकिन आतंकवादियों से निभा रहे 'दोस्ती', 5 कर्मचारी बर्खास्त
श्वानों के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को भारी मुआवजे के लिए कहेंगे: उच्चतम न्यायालय