चीन पर एक और 'डिजिटल प्रहार', 54 चीनी ऐप पर प्रतिबंध

चीन पर एक और 'डिजिटल प्रहार', 54 चीनी ऐप पर प्रतिबंध

इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत में इन ऐप के संचालन पर प्रतिबंध लगाने के लिए औपचारिक रूप से एक अधिसूचना जारी करेगा


नई दिल्ली/भाषा। गृह मंत्रालय ने देश की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले 54 चीनी मोबाइल ऐप्लिकेशन पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत में इन ऐप के संचालन पर प्रतिबंध लगाने के लिए औपचारिक रूप से एक अधिसूचना जारी करेगा।

सूत्रों ने बताया कि जिन एप के खिलाफ प्रतिकूल सुरक्षा इनपुट प्राप्त हुए थे, उनमें स्वीट सेल्फी एचडी, ब्यूटी कैमरा, म्यूजिक प्लेयर, म्यूजिक प्लस, वॉल्यूम बूस्टर, वीडियो प्लेयर मीडिया ऑल फॉर्मेट्स, वीवा वीडियो एडिटर, नाइस वीडियो बाइदू, एपलॉक और एस्ट्राक्राफ्ट सहित अन्य शामिल हैं।

भारत में यह चीनी ऐप के खिलाफ दूसरी बड़ी कार्रवाई होगी। जून 2021 में सरकार ने 59 चीनी एप को देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा के खिलाफ बताते हुए उन पर प्रतिबंध लगा दिया था। इनमें लोकप्रिय वीडियो वीडियो शेयरिंग एप टिकटॉक, यूसी ब्राउजर, वीचैट और बिगो लाइव प्रमुख थे।

दोनों कदम लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत और चीन के बीच चल रहे गतिरोध की पृष्ठभूमि में उठाए गए थे। दोनों देशों की सेनाओं के बीच अप्रैल 2020 से गतिरोध चल रहा है।

भारत लद्दाख से अरुणाचल प्रदेश तक चीन के साथ 3,400 किलोमीटर लंबी एलएसी साझा करता है।

देश-दुनिया के समाचार FaceBook पर पढ़ने के लिए हमारा पेज Like कीजिए, Telagram चैनल से जुड़िए

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

स्वदेश को मां कहने में संकोच क्यों?  स्वदेश को मां कहने में संकोच क्यों?
अपने देश को मां का दर्जा देने में कोई बुराई नहीं है
जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव