उप्र चुनाव में 40% महिला प्रत्याशी उतारने के कांग्रेस के फैसले का टीएमसी ने उड़ाया मजाक

उप्र चुनाव में 40% महिला प्रत्याशी उतारने के कांग्रेस के फैसले का टीएमसी ने उड़ाया मजाक

प्रियंका वाड्रा ने घोषणा की थी कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 40% टिकट महिलाओं को देगी


कोलकाता/भाषा। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी के उस निर्णय का मजाक उड़ाया जिसमें पार्टी ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत महिला प्रत्याशी खड़ा करने का निर्णय लिया है।

Dakshin Bharat at Google News
तृणमूल ने उम्मीद जताई कि उसकी नीति की 'नकल' कर कांग्रेस ने केवल 'दिखावा' नहीं किया होगा।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने मंगलवार को घोषणा की थी कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी।

तृणमूल की ओर से ट्वीट किया गया, 'ममता बनर्जी के नेतृत्व में, तृणमूल कांग्रेस ने वह रास्ता दिखाया जिसने देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का काम किया है। हम पहली पार्टी थे जिसने लोकसभा चुनाव में महिलाओं को 40 प्रतिशत सीटें दीं।'

पार्टी ने कहा, 'ऐसे कठिन समय में, कांग्रेस इसी का अनुकरण करने का प्रयास कर रही है और हमें उम्मीद है कि यह केवल दिखावा नहीं होगा बल्कि असल में किया जाएगा। अगर वे इसे गंभीरता से लेते हैं तो उन्हें उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी 40 प्रतिशत सीटें महिलाओं को देनी चाहिए।'

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी की ओर से यह आलोचना ऐसे समय की गई है जब कांग्रेस और टीएमसी दोनों ही भारतीय जनता पार्टी के विरुद्ध विपक्ष की अगुवाई करने का प्रयास कर रही हैं।

तृणमूल कांग्रेस के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी को राजनीति में महिला सशक्तीकरण पर तृणमूल से सीख लेने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा, 'यह तृणमूल कांग्रेस है, जो कांग्रेस का अनुकरण करने की कोशिश कर रही है और हमारे नेताओं को अपने पाले में खींचने का प्रयास कर रही है।'

देश-दुनिया के समाचार FaceBook पर पढ़ने के लिए हमारा पेज Like कीजिए, Telagram चैनल से जुड़िए

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में