पराक्रम: मिसाइल दागकर उड़ा दिए जहाज के परखच्चे, देखिए नौसेना के वीरों का वीडियो

पराक्रम: मिसाइल दागकर उड़ा दिए जहाज के परखच्चे, देखिए नौसेना के वीरों का वीडियो

नई दिल्ली/भाषा। भारत के रणनीतिक समुद्री क्षेत्र में नौसेना ने युद्ध के लिए अपनी तैयारियों का प्रदर्शन करते हुए एक पोत-रोधी मिसाइल से एक जहाज को नष्ट कर दिया। अरब सागर में किए गए इस अभ्यास में मिसाइल का निशाना ‘बेहद सटीक’ था। भारतीय नौसेना ने इसका एक वीडियो शुक्रवार को जारी किया।

Dakshin Bharat at Google News
विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य और कई युद्धपोतों, लड़ाकू हेलीकॉप्टरों, विमानों और नौसेना के अन्य उपकरणों को शामिल करने वाले एक व्यापक नौसेना अभ्यास के दौरान इस मिसाइल को ‘फ्रंटलाइन कोरवेट आईएनएस प्रबल’ से दागा गया।

भारतीय नौसेना के एक प्रवक्ता ने ट्वीट किया कि मिसाइल ने अपने लक्ष्य पर (एक पुराने जहाज पर) अपनी अधिकतम रेंज के साथ सटीकता से वार किया।

उन्होंने कहा, ‘भारतीय नौसेना के ‘फ्रंटलाइन कोरवेट आईएनएस प्रबल’ द्वारा दागी गई पोत विरोधी मिसाइल ने अपने लक्ष्य पर अधिकतम रेंज के साथ सटीकता से वार किया।’

भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने बृहस्पतिवार को नौसेना के ‘कैरियर बैटल ग्रुप’ के चुनिंदा अधिकारियों को आईएनएस विक्रमादित्य से किए गए एक प्रसारण के माध्यम से संबोधित किया था और बल की युद्धक तैयारियों की समीक्षा की थी।

अधिकारियों ने कहा कि एडमिरल सिंह ने अपने संबोधन में पिछले कुछ महीनों के दौरान नौसेना द्वारा युद्धक तैयारियों को चरम पर रखने के लिए बल की सराहना की थी।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

टाटा मोटर्स ने बीएमटीसी को 148 आधुनिक स्टारबस इलेक्ट्रिक बसों की डिलीवरी शुरू की टाटा मोटर्स ने बीएमटीसी को 148 आधुनिक स्टारबस इलेक्ट्रिक बसों की डिलीवरी शुरू की
टाटा स्टारबस ईवी को शहर में ज्‍यादा से ज्‍यादा इस्तेमाल करने के लिए बनाया गया है
जिनशासन के सितारे गढ़ने की पहल 'गुड लक अकाउंट योजना' लॉन्च
आत्मा सच्चिदानंद और शाश्वत सुखों से परिपूर्ण है: साध्वी हर्षपूर्णाश्री
बीती जवानी, बहता पानी, गया समय, बोले शब्द कभी लौटकर नहीं आते: संतश्री ज्ञानमुनि
सद्गुरु के समागम से सन्मार्ग की प्राप्ति होती है: आचार्यश्री प्रभाकरसूरी
संसार को जीतना सरल है, स्वयं को जीतना बहुत कठिन है: संतश्री वरुणमुनि
सदाचारी साधु-संत हैं जीवंत तीर्थ: आचार्यश्री विमलसागरसूरी