भारत ने अलगाववादी नेताओं को बुलाने पर पाक के राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम का किया बहिष्कार
On
भारत ने अलगाववादी नेताओं को बुलाने पर पाक के राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम का किया बहिष्कार
नई दिल्ली/भाषा। सरकार ने पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर यहां उसके उच्चायोग में होने वाले कार्यक्रम का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। उसने इस कार्यक्रम में कश्मीरी अलगाववादी नेताओं को भी आमंत्रित किए जाने के कारण यह फैसला किया है।
एक अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार के अधिकारी 23 मार्च को मनाए जाने वाले पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या पर होने वाले कार्यक्रम से दूरी बनाए रखेंगे।अधिकारी ने कहा, भारत सरकार ने नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में आयोजित होने वाले पाकिस्तानी राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम में किसी भी आधिकारिक प्रतिनिधि को नहीं भेजने का फैसला किया है।
उन्होंने बताया कि यह फैसला इसलिए किया गया है क्योंकि पाकिस्तान ने इस कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेताओं को आमंत्रित करने का निर्णय लिया।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
08 Aug 2026 15:33:07
Photo: @BJP4India X account


