कलराज मिश्र ने ली राजस्थान के राज्यपाल पद की शपथ
On
कलराज मिश्र ने ली राजस्थान के राज्यपाल पद की शपथ
जयपुर/भाषा। कलराज मिश्र ने सोमवार को यहां राजस्थान के राज्यपाल पद की शपथ ली। राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एस रविंद्र भट्ट ने मिश्र को पद की शपथ दिलाई।
इससे पहले मुख्य सचिव डीबी गुप्ता ने मिश्र का नियुक्ति पत्र पढ़ा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित अनेक मंत्री व विधायक मौजूद थे।जयपुर में राजस्थान के राज्यपाल के पद और गोपनीयता की शपथ ली pic.twitter.com/hUrud7yvsY
— कलराज मिश्र (घर पर रहें, #CORONA से सुरक्षित रहें) (@KalrajMishra) September 9, 2019
उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे कलराज मिश्र को कल्याण सिंह के स्थान पर राजस्थान का राज्यपाल बनाया गया है। कल्याण सिंह का पांच साल का कार्यकाल इसी माह समाप्त हो गया।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
20 Jul 2026 11:31:48
Photo: @Wangchuk66 X account


