राजस्थान में नवजात का नाम रखा अभिनंदन, मां बोली- बहादुर सैनिक बने बेटा

राजस्थान में नवजात का नाम रखा अभिनंदन, मां बोली- बहादुर सैनिक बने बेटा

नवजात शिशु सांकेतिक चित्र

अलवर/(भाषा)। राजस्थान के अलवर जिले में एक परिवार ने अपने नवजात शिशु का नाम भारतीय नौसेना के विंग कमांडर अभिनंदन के नाम पर रखा है। इस शिशु का जन्म शुक्रवार को उस समय हुआ जब विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान छोड़ने वाला था।

Dakshin Bharat at Google News
बच्चे के दादा जनेश भूटानी ने संवाददाताओं को बताया, मेरी पुत्रवधु ने शुक्रवार शाम बेटे को जन्म दिया। हमने वायुसेना के पायलट के सम्मान में उसका नाम भी अभिनंदन रखा है। हमें पायलट अभिनंदन पर गर्व है, इसलिए हमने परिवार में आए इस नए मेहमान का नाम अभिनंदन रखा है।

उन्होंने कहा कि उनकी पुत्रवधु सहित पूरा परिवार कई दिनों से इस घटनाक्रम को टीवी पर देख रहा था। वहीं प्रसूता सपना देवी ने कहा, अभिनंदन नाम के जरिए मैं अपने बेटे को हमारे जांबाज पायलट की दिलेरी की याद दिलाती रहूंगी। मैं चाहूंगी कि मेरा बेटा भी बड़ा होकर उसी की तरह बहादुर सैनिक बने। यह परिवार अलवर के किशनगढ़ बास में रहता है।

उल्लेखनीय है कि मिग-21 उड़ा रहे विंग कमांडर अभिनंदन का विमान बुधवार को नियंत्रण रेखा के दूसरी ओर गिरा था। पैराशूट से कूदने के बाद पाकिस्तानी सेना ने उन्हें पकड़ लिया था। वह शुक्रवार को हिंदुस्तान लौटे।

इससे पहले बुधवार को नागौर के एक परिवार ने अपने नवजात शिशु का नाम मिराज रखा। मिराज भारतीय वायुसेना का वह विमान है जिसका इस्तेमाल नियंत्रण रेखा के पार आतंकी ठिकानों पर हमलों के लिए किया गया। इससे प्रेरणा लेकर डाबड़ा गांव के दंपती ने अपने बेटे का नाम ‘मिराज सिंह राठौड़’ रखा है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी
Photo: Smriti.Irani.Official FB Page
लोग अगले उप्र विधानसभा चुनावों में सपा का सफाया कर देंगे: योगी आदित्यनाथ
आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग देशहित में नहीं है: मायावती
राहुल गांधी का पुणे में छात्रों के साथ कार्यक्रम 'राजनीतिक कॉमेडी शो' है: भाजपा
जनसेवा के 25 साल: मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा
'वंदे मातरम्' को लेकर संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना- 'कोई पार्टी संसद से बड़ी नहीं है'
मेरठ में सपा नेताओं से ‘मारपीट’ के मामले में थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर