बदायूं कांड: सामूहिक बलात्कार का मुख्य आरोपी महंत गिरफ्तार

बदायूं कांड: सामूहिक बलात्कार का मुख्य आरोपी महंत गिरफ्तार

बदायूं कांड: सामूहिक बलात्कार का मुख्य आरोपी महंत गिरफ्तार

प्रतीकात्मक चित्र। फोटो स्रोत: PixaBay

बदायूं/भाषा। उत्तर प्रदेश पुलिस ने बदायूं जिले में एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ कथित सामूहिक बलात्कार और उसकी हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपी महंत को बृहस्पतिवार आधी रात को गिरफ्तार कर लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि बृहस्पतिवार आधी रात को महंत सत्यनारायण को उघैती पुलिस थाना इलाके के एक गांव से उसके एक अनुयायी के घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि आज शुक्रवार को उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया जाएगा और उसके बाद उसे स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा ।

गौरतलब है कि गत रविवार को बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव में मंदिर गई 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

परिजन ने मंदिर के महंत सत्य नारायण और उसके दो साथियों पर बलात्कार और हत्या का आरोप लगाया। इस आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों वेद राम और जसपाल को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया था।

इस बीच राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से बृहस्पतिवार को मुलाकात की और इस घटना में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बदायूं की वारदात को गंभीरता से लेते हुए बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक से रिपोर्ट तलब की है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर मामले की जांच में विशेष कार्य बल की भी मदद ली जाए साथ ही दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और मामले की सुनवाई त्वरित अदालत में की जाए।

इस मामले में लापरवाही बरतने पर तत्कालीन थाना प्रभारी को निलम्बित कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला से बलात्कार की पुष्टि हुई है, उसके गुप्तांग में चोट के निशान पाए गए हैं तथा पैर की हड्डी टूटी होने की बात कही गई है।

जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर यशपाल सिंह का कहना है कि महिला की मौत सदमे और अत्यधिक रक्तस्राव की वजह से हुई है।

घटना को निर्भया कांड जैसा बताया जा रहा है और इस बारे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर मेडिकल विशेषज्ञों से राय ली जा रही है और उससे पहले इसे किसी भी घटना से जोड़ना गलत होगा।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

एचडी रेवन्ना को एसआईटी अधिकारियों ने हिरासत में लिया एचडी रेवन्ना को एसआईटी अधिकारियों ने हिरासत में लिया
Photo: JDSpartyofficial FB page
अरविंदर सिंह लवली समेत कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल
एक ओर गर्मियों में थाईलैंड जाने वाले राहुल हैं, दूसरी ओर बिना छुट्टी लिए देशसेवा करने वाले मोदी हैं: शाह
पाक फौज को इमरान की दो टूक- सिर्फ एक शर्त पर हो सकती है बातचीत, अगर ...
किसान से नहीं मिलते, सिर्फ बड़े लोगों के साथ दिखते हैं प्रधानमंत्री मोदी: प्रियंका वाड्रा
पहले आतंकी हमला होने पर कांग्रेस सरकार दुनियाभर में रोती थी, आज पाक रो रहा है: मोदी
जद (एस) के दर्जनभर विधायकों के पार्टी छोड़ने संबंधी कयासों पर क्या बोले डीके शिवकुमार?