श्रीनगर: मुठभेड़ में 3 आतंकवादी ढेर, एक महिला की मौत
On
श्रीनगर: मुठभेड़ में 3 आतंकवादी ढेर, एक महिला की मौत
श्रीनगर/भाषा। श्रीनगर के बटमालू इलाके में बुधवार देर रात सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए और एक महिला की भी मौत हो गई। मुठभेड़ में सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बटमालू के फिरदौसाबाद इलाके में देर रात करीब ढाई बजे घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिसके बाद तलाश अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में कौसर रियाज नाम की एक महिला की मौत हो गई। वहीं सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच, पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए हैं। अभियान अब भी जारी है।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
04 Mar 2026 11:31:23
Photo: qatar embassy 'X' account


