आशा की किरण: देश में यहां शुरू हुआ कोरोना के टीके का मानव परीक्षण, ऐसा रहा प्रभाव

आशा की किरण: देश में यहां शुरू हुआ कोरोना के टीके का मानव परीक्षण, ऐसा रहा प्रभाव

आशा की किरण: देश में यहां शुरू हुआ कोरोना के टीके का मानव परीक्षण, ऐसा रहा प्रभाव

चंडीगढ़/भाषा। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्वीट किया है कि भारत बायोटेक ने अपने कोविड-19 रोधी टीके कोवेक्सिन का मनुष्य पर परीक्षण शुक्रवार को रोहतक के पीजीआईएमएस में शुरू कर दिया।

Dakshin Bharat at Google News
विज हरियाणा के गृह एवं विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी मंत्री भी हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत बायोटेक के कोरोना वायरस के टीके (कोवेक्सिन) का मनुष्य पर परीक्षण आज पीजीआई रोहतक में शुरू हो गया।’

विज ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘आज तीन लोगों का पंजीकरण किया गया। किसी पर टीके का कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं दिखा।’

भारत बायोटेक को पिछले दिनों ही उसके कोरोना वायरस रोधी टीके कोवेक्सिन का क्लिनिकल ट्रायल शुरू करने के लिए देश के दवा नियामक की मंजूरी मिली थी।

देश में इस समय कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सात टीके विकास के विभिन्न स्तर पर हैं जिनमें से दो को मनुष्य पर क्लिनिकल ट्रायल शुरू करने की मंजूरी मिल चुकी है।

इस महीने की शुरुआत में जाइडस कंपनी ने कहा था कि उसे टीके के मानव पर परीक्षण शुरू करने के लिए प्राधिकारियों से स्वीकृति मिल गई है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर
मुंबई/दक्षिण भारत। नौ जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 392 मिलियन अमेरिकी डॉलर की...
मुंबई नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का शानदार प्रदर्शन
भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी
उदयनिधि ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम का शुभारंभ किया
असम विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी: हिमंत बिस्वा सरमा
आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक
कल दिल्ली जाएंगे डीके शिवकुमार, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात