मिजोरम: मास्क बांटने के लिए 95 वर्षीया दादी मां ने संभाली मशीन, दान की एक महीने की पेंशन

मिजोरम: मास्क बांटने के लिए 95 वर्षीया दादी मां ने संभाली मशीन, दान की एक महीने की पेंशन

आइजोल/भाषा। कोविड-19 से निपटने के लिए मिजोरम में 95 वर्ष की एक बुजुर्ग महिला ने एक महीने की पेंशन मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर दी। इसके अलावा वे इस सेवा में लगे स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए मास्क की सिलाई कर रही हैं।

मिजोरम के एक दिवंगत नेता की पत्नी नघाकलियानी ने कहा कि वे कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ युद्ध में लगे लोगों के लिए कुछ करना चाहती है, हालांकि उनकी क्षमता सीमित है।

उनकी बहू जोथांगसांगी ने पीटीआई से कहा, ‘अंत में, उन्होंने एक निर्णय लिया और अपने दिवंगत पति की एक महीने की पेंशन के 14,500 रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर दिए।’

https://platform.twitter.com/widgets.js

महिला एक समय में पेशे से दर्जी हुआ करती थीं, अब वे फेस मास्क बनाने के लिए अपनी सिलाई मशीन को फिर से चला रही हैं।

उनकी बहू ने कहा, ‘वे आइजोल में एक नर्सिंग होम की नर्सों और डॉक्टरों को 30 से अधिक मास्क दान कर चुकी हैं।’ मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने इस कार्य के लिए दादी मां को सलाम किया।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News