पत्नी की हत्या कर शव फेंकने गए शख्स की डूबने से मौत
On
पत्नी की हत्या कर शव फेंकने गए शख्स की डूबने से मौत
चित्रकूट (उप्र)/भाषा। चित्रकूट जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के कर्वी में कथित रूप से पत्नी की हत्या कर उसका शव बरुआ बांध पर फेंकने जा रहे एक व्यक्ति की नाव पलटने के बाद डूब जाने से मौत हो गई।
पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बुधवार को बताया कि भरत दिवाकर (42) मंगलवार रात अपनी पत्नी की हत्या कर उसका शव फेंकने के लिये बरुआ बांध पर गया था।उन्होंने बताया कि दिवाकर नाविक रामसेवक की नाव में शव रखकर उसे बीच जलधारा में फेंक रहा था, तभी अचानक नाव पलट गई और शव के साथ वह भी डूब गया।
मित्तल ने बताया कि नाविक की सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बांध में दोनों शव तलाशने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
25 Aug 2026 11:38:12
Photo: @BJP4India X account


