अरुणाचल प्रदेश: विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की बड़ी कामयाबी, कांग्रेस की करारी हार

अरुणाचल प्रदेश: विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की बड़ी कामयाबी, कांग्रेस की करारी हार

भारतीय जनता पार्टी

ईटानगर/भाषा। अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 60 सदस्यीय सदन में आसानी से सामान्य बहुमत के 31 सीटों के आंकड़े को पार कर लिया है। जबकि प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के खाते में अब तक केवल चार सीटें आई हैं।

निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य में विधानसभा के पांच निर्वाचन क्षेत्रों में मतों की गिनती का काम जारी है। यह पहला मौका है जब भारतीय जनता पार्टी इस हिमालयी राज्य में अपने विधायकों के बल पर सरकार का गठन करेगी।

भाजपा अरुणाचल प्रदेश में 37 सीटों पर फतेह हासिल कर चुकी है। इनमें से तीन सीटों पर भाजपा नेताओं का निर्विरोध निर्वाचन भी शामिल है। इसके अलावा पार्टी दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

अरुणाचल प्रदेश में पहली बार चुनावी मैदान में उतरी जदयू ने सात सीटें जीती हैं जबकि पहली बार चुनाव लड़ रही नेशनल पीपुल्स पार्टी को चार सीटों पर सफलता मिली है।

एक मात्र क्षेत्रीय राजनीतिक संगठन पीपुल्स पार्टी आफ अरुणाचल ने भी राज्य विधानसभा में एक सीट जीती है जबकि दो निर्दलीय विधायकों ने भी जीत हासिल की है।

अरुणाचल प्रदेश में 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खाते में 42 सीटें गई थीं। भाजपा ने 11, पीपीए को पांच सीट जबकि दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी।

देश-दुनिया की हर ख़बर से जुड़ी जानकारी पाएं FaceBook पर, अभी LIKE करें हमारा पेज.

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दिया सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दिया
Photo: samgpitroda Instagram Video
पित्रोदा के बयान पर तेजस्वी सूर्या की कड़ी प्रतिक्रिया- 'टुकड़े-टुकड़े' मानसिकता को उजागर करता है
बेंगलूरु: नए फैशन कलेक्शन के साथ आ रही है हाई लाइफ प्रदर्शनी
केनरा बैंक ने वित्तीय परिणाम जारी किए, निवल लाभ में 18.33 प्रतिशत की वृद्धि हुई
भारत की विविधता: पित्रोदा के बयान पर बोले अन्नामलाई- यह कांग्रेस की ... को दर्शाता है
प्रज्ज्वल मामला: डीके शिवकुमार ने वीडियो के प्रसार के लिए इस नेता पर लगाया गंभीर आरोप
भारत की विविधता: सैम पित्रोदा के बयान पर क्या बोली कांग्रेस?