अमेरिका को पछाड़ भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे आकर्षक विनिर्माण गंतव्य, चीन अव्वल

अमेरिका को पछाड़ भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे आकर्षक विनिर्माण गंतव्य, चीन अव्वल

अमेरिका को पछाड़ भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे आकर्षक विनिर्माण गंतव्य, चीन अव्वल

प्रतीकात्मक चित्र। स्रोत: PixaBay

नई दिल्ली/भाषा। अमेरिका को पछाड़कर भारत दुनिया का दूसरा सबसे आकर्षक विनिर्माण गंतव्य बन गया है। रियल एस्टेट सलाहकार कुशमैन एंड वेकफील्ड ने यह जानकारी दी है। मुख्य रूप से लागत के मोर्चे पर दक्षता की वजह से विनिर्माण केंद्र के रूप में भारत का आकर्षण बढ़ा है।

Dakshin Bharat at Google News
कुशमैन एंड वेकफील्ड ने बयान में कहा कि वैश्विक विनिर्माण जोखिम सूचकांक-2021 में चीन पहले स्थान पर कायम है। यह सूचकांक यूरोप, द अमेरिकाज तथा एशिया-प्रशांत (एपीएसी) के 47 देशों में से वैश्विक विनिर्माण के लिए आकर्षक या लाभ वाले गंतव्यों का आकलन करता है।

बयान में कहा गया है कि सबसे अधिक मांग वाले विनिर्माण गंतव्यों में चीन के बाद भारत दूसरे स्थान पर है। इस सूची में अमेरिका तीसरे, कनाडा चौथे, चेक गणराज्य पांचवें, इंडोनेशिया छठे, लिथुआनिया सातवें, थाइलैंड आठवें, मलेशिया नौवें और पोलैंड दसवें स्थान पर है।

पिछले साल की रिपोर्ट में अमेरिका दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर था। बयान में कहा गया है कि इससे पता चलता है कि अमेरिका और एशिया-प्रशांत क्षेत्र की तुलना में विनिर्माता भारत में रुचि दिखा रहे हैं।

बयान में कहा गया है कि परिचालन की परिस्थतियों तथा लागत दक्षता की वजह से विनिर्माण गंतव्य के रूप में भारत का आकर्षण बढ़ा है। इसके अलावा भारत ने आउटसोर्सिंग की जरूरतों को सफलतापूर्वक पूरा किया है। इससे सालाना आधार पर भारत की रैंकिंग में सुधार हुआ है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में