सरकार की एक और बड़ी कार्रवाई, अब 47 चीनी ऐप पर लगाई पाबंदी
On
सरकार की एक और बड़ी कार्रवाई, अब 47 चीनी ऐप पर लगाई पाबंदी
नई दिल्ली/भाषा। सरकार ने चीन के 47 और ऐप्स पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही अब तक चीन के कुल 106 मोबाइल ऐप को देश की संप्रभुता, एकता और सुरक्षा के लिए नुकसानदेह बताते हुए रोक लगाई जा चुकी है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले सूत्र ने बताया कि जिन 47 नए चीनी ऐप पर अब रोक लगाई गई है, वे पहले बंद किए गए ऐप के ही प्रतिरूप अथवा भिन्न रूप हैं।सूत्र ने बताया कि इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया गया है। जिन नए ऐप पर रोक लगाई गई है, उनकी सूची तुरंत उपलब्ध नहीं हो पाई है और न ही इसके बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ कहा गया है।
सरकार ने इससे पहले 29 जून को चीन के 59 ऐप पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। सरकार ने इन ऐप को देश की संप्रभुता, एकता और सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने वाला बताया है।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
16 Jan 2026 17:43:23
मुंबई/दक्षिण भारत। नौ जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 392 मिलियन अमेरिकी डॉलर की...


