अमित शाह ने एलएनजेपी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, दिए ये महत्वपूर्ण निर्देश

अमित शाह ने एलएनजेपी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, दिए ये महत्वपूर्ण निर्देश

अमित शाह ने एलएनजेपी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, दिए ये महत्वपूर्ण निर्देश

अस्पताल में चिकित्सकों और कर्मचारियों से बातचीत करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शा​ह

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। कोरोना महामारी के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली के लोक नायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल का औचक निरीक्षण कर कोविड-19 से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की।

Dakshin Bharat at Google News
शाह ने दिल्ली के मुख्य सचिव को राजधानी के हर कोरोना अस्पताल के कोरोना वार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए, जिससे वहां की अच्छी तरह से मॉनिटरिंग की जा सके और मरीजों की समस्याओं का भी निदान हो सके।

केंद्रीय गृह मंत्री ने दिल्ली के मुख्य सचिव को इन अस्पतालों में मरीजों को खाना उपलब्ध कराने वाली कैंटीन की एक वैकल्पिक व्यवस्था तैयार करने का भी निर्देश दिया ताकि यदि एक कैंटीन में संक्रमण हो जाए तो भी दूसरी कैंटीन से मरीजों को निर्बाध रूप से भोजन प्राप्त होता रहे।

शाह ने कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ दिन-रात मानवता की सेवा में जुटे डॉक्टर और नर्सों की साइको-सोशल काउंसलिंग का भी आदेश दिया। इससे न सिर्फ वे शारीरिक, बल्कि मानसिक रूप से भी पूरी मजबूती के साथ इस महामारी से लड़ सकें।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में