उत्तर-पूर्व दिल्ली हिंसा की एनआईए से जांच कराने का अनुरोध: अदालत ने मांगा केंद्र, आप सरकार से जवाब

उत्तर-पूर्व दिल्ली हिंसा की एनआईए से जांच कराने का अनुरोध: अदालत ने मांगा केंद्र, आप सरकार से जवाब

अदालत.. प्रतीकात्मक चित्र

नई दिल्ली/भाषा। दिल्ली उच्च न्यायालय ने उत्तर-पूर्व दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर हुई हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के मकसद से अवैध गतिविधियां (रोकथाम) कानून (यूएपीए) के तहत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जांच के अनुरोध वाली याचिका पर केंद्र और दिल्ली सरकार से शुक्रवार को जवाब मांगा।

Dakshin Bharat at Google News
मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल और न्यायमूर्ति सी हरि शंकर की पीठ ने याचिका पर दिल्ली सरकार और गृह मंत्रालय एवं पुलिस को नोटिस जारी किए। याचिका में सीएए को लेकर नागरिकों को भड़काने के आरोप में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद, एआईएमआईएम नेता वारिस पठान और असदुद्दीन ओवैसी सहित विभिन्न लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने को कहा गया है।

यह याचिका अजय गौतम ने दायर की है। इसमें अदालत से एनआई को जांच कर इस बात का पता लगाने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि आंदोलनों के पीछे ‘कौनसी राष्ट्र विरोधी ताकतें’ हैं। साथ ही इसमें पीएफआई की भूमिका की जांच कराने का आग्रह किया गया है जो कथित रूप से ‘विरोध प्रदर्शनों का वित्त पोषण, उत्साहवर्द्धन और सहयोग कर रहा है।’

याचिका में अधिकारियों को उत्तर पूर्व दिल्ली में नागरिकों की जान-माल की रक्षा और स्थिति पर काबू पाने के लिए समुचित बल तैनात करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। इस हिंसा में अभी तक 42 लोगों की जान गई हैं और 250 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

गौतम ने अपनी याचिका में दावा किया कि यह कोई सामान्य विरोध प्रदर्शन नहीं है तथा इनके पीछे ‘राष्ट्र विरोधी और हिंदू विरोधी ताकतें हैं तथा कुछ निहित स्वार्थ (राजनीतक दल) इन विरोध प्रदर्शनों का वित्त पोषण कर रहे हैं।’ उन्होंने यह भी दावा किया कि ये विरोध प्रदर्शन देश के खिलाफ सुनियोजित षड्यंत्र हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भाजपा-जद (एस) 1 सितंबर से कांग्रेस सरकार के ख़िलाफ़ पदयात्रा निकालेंगे भाजपा-जद (एस) 1 सितंबर से कांग्रेस सरकार के ख़िलाफ़ पदयात्रा निकालेंगे
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार की कथित नाकामियों को उजागर करने के लिए भाजपा 1 से 10 सितंबर तक...
केजरीवाल ने भाजपा को पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना करने की चुनौती दी
यूपीआई के 10 साल: प्रधानमंत्री बोले- 'भारत की डिजिटल पेमेंट यात्रा में एक बड़ा मोड़'
संयम और सूझबूझ से नियंत्रित करें कीमतें
'एक देश, एक चुनाव' का प्रस्ताव 'असंवैधानिक' है: चिदंबरम
महाराष्ट्र: अमरावती के सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 नवजातों की मौत
रक्षाबंधन: महिलाओं को 27-29 अगस्त तक बस में मुफ़्त सफ़र की सुविधा देगी योगी सरकार