जामिया फायरिंग: शाह ने दिल्ली पुलिस प्रमुख को कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया

जामिया फायरिंग: शाह ने दिल्ली पुलिस प्रमुख को कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

नई दिल्ली/भाषा। गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को निर्देश दिया कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया के निकट एक व्यक्ति द्वारा पिस्तौल से फायरिंग किए जाने के मामले में कठोरतम कार्रवाई की जाए।

Dakshin Bharat at Google News
गृह मंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेगी और दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, दिल्ली में गोलीबारी की घटना पर मैंने दिल्ली पुलिस आयुक्त से बात की है और उन्हें कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

शाह ने कहा कि इस मामले में गंभीर कार्रवाई होगी। सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों के एक समूह पर गोली चलाए जाने के बाद जामिया नगर इलाके में तनाव व्याप्त हो गया।

https://platform.twitter.com/widgets.js

गोली लगने से जामिया का एक छात्र घायल हो गया जबकि हमलावर छात्र ने इलाके में पुलिस की भारी मौजूदगी के बीच हथियार लहराते हुए कहा ‘ये लो आजादी’।

पुलिस के मुताबिक, खुद को ‘रामभक्त गोपाल’ बताने वाले इस हमलावर को बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की जा रही है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर
मुंबई/दक्षिण भारत। नौ जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 392 मिलियन अमेरिकी डॉलर की...
मुंबई नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का शानदार प्रदर्शन
भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी
उदयनिधि ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम का शुभारंभ किया
असम विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी: हिमंत बिस्वा सरमा
आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक
कल दिल्ली जाएंगे डीके शिवकुमार, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात