तिहाड़ की जेल नंबर 3 में भेजे जा सकते हैं निर्भया मामले के चारों दोषी
On
तिहाड़ की जेल नंबर 3 में भेजे जा सकते हैं निर्भया मामले के चारों दोषी
नई दिल्ली/भाषा। निर्भया मामले में मौत की सज़ा पाए चारों दोषियों को शुक्रवार को तिहाड़ की जेल नंबर तीन में स्थानांतरित किया जा सकता है, जहां उन्हें 22 जनवरी को फांसी दी जाएगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
फिलहाल तीन दोषियों को जेल नंबर दो में और एक को जेल नंबर चार में रखा गया है। तिहाड़ जेल प्रशासन ने उत्तर प्रदेश जेल के अधिकारियों को पत्र लिखकर राज्य के दो जल्लादों की सेवा मांगी थी ताकि 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार एवं हत्या मामले के चार दोषियों को फांसी दी जा सके।अदालत की ओर से मंगलवार को जारी एक आदेश में कहा गया कि चारों दोषियों को 22 जनवरी को सुबह सात बजे फांसी दी जाएगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, हमने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के जेल अधिकारियों को पत्र लिखा है और उपलब्धता के आधार पर दो जल्लादों की सेवा मांगी है।
उन्होंने कहा कि दो जल्लादों में से एक की आयु अधिक है जबकि मेरठ का पवन जल्लाद चारों को फांसी पर लटकाने की पहले ही इच्छा जता चुका है।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
13 Jan 2026 15:37:54
Photo: Google Map


