चिराग पासवान लोजपा के नये अध्यक्ष चुने गए
On
चिराग पासवान लोजपा के नये अध्यक्ष चुने गए
नई दिल्ली/भाषा। लोक जनशक्ति पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने मंगलवार को सर्वसम्मति से चिराग पासवान को पार्टी का नया अध्यक्ष चुन लिया। चिराग के पिता एवं पार्टी के निवर्तमान अध्यक्ष रामविलास पासवान ने इसकी जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री एवं लोकजनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पासवान ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस आशय का निर्णय किया गया। लोक जनशक्ति पार्टी की स्थापना पासवान ने वर्ष 2000 में की थी। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से चिराग पासवान को पार्टी का अध्यक्ष चुना है। चिराग दूसरी बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं और पिछले कुछ समय से पार्टी मामलों के प्रमुख निर्णयकर्ता थे।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
20 Jul 2026 13:07:16
Photo: cockroachjantaparty Instagram


