.. तो दिल्ली की गलियों में सफाई करते नजर आएंगे रोबोट!

.. तो दिल्ली की गलियों में सफाई करते नजर आएंगे रोबोट!

सांकेतिक चित्र

नई दिल्ली/भाषा। दिल्ली सरकार संकीर्ण गलियों में नालियां साफ करने के लिए रोबोट का इस्तेमाल करने पर विचार कर रही है और इस सिलसिले में सामाजिक न्याय मंत्री राजेंद्र पाल गौतम जुलाई के आखिर में केरल जाकर इंजीनियरों के एक समूह से बातचीत करेंगे।

Dakshin Bharat at Google News
आप सरकार ने फरवरी में नालियां साफ करने की 200 मशीनें खरीदी थीं लेकिन वे अपने बड़े आकार के चलते तंग गलियों में जाकर सफाई नहीं कर पा रही हैं।

गौतम ने कहा, तंग इलाकों में अब भी लोगों को हाथों से नालियां साफ कराने वाले बुलाने पड़ते हैं और कई बार वे बिना किसी सुरक्षा के यह काम करते हैं। हमारी सरकार हाथ से नाली साफ करने के काम को पूरी तरह खत्म करना चाहती है। अब हम केरल की एक कंपनी द्वारा विकसित रोबोट का इस्तेमाल करने पर विचार कर रहे हैं।

मंत्री ने बताया कि वे जुलाई के अंत में केरल जाएंगे और वहां ‘जेनरोबोटिक्स’ कंपनी उन्हें रोबोट चलाकर दिखाएगी। हाथ से गंदगी साफ करने का चलन खत्म करने के लिए अभियान चला रहे दिल्ली के संगठन ‘सफाई कर्मचारी आंदोलन’ का कहना है कि नालियों की सफाई करते हुए बीते दशक में करीब 1,850 लोगों की जान जा चुकी है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए