
मोदी कैबिनेट का विस्तार आज, मोदी-शाह ने किया इन ९ मंत्रियों का चयन
मोदी कैबिनेट का विस्तार आज, मोदी-शाह ने किया इन ९ मंत्रियों का चयन
नई दिल्ली। मोदी सरकार के आज होने वाले मंत्रिपरिषद के तीसरे फेरदबल में कम से कम नौ नए चेहरों को शामिल किया जाएगा। इनमें बिहार से आरके सिंह और अश्विनी चौबे को मंत्री बनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश से वीरेंद्र कुमार व कर्नाटक से अनंत कुमार हेगड़े को चुना गया है। जोधपुर के सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत को राजस्थान से चुना गया है। पूर्व अधिकारी हरदीप सिंह पुरी एवं केजे अल्फोंस के अनुभव का फायदा उठाने के लिए उन्हें चयनित किया गया है। उत्तर प्रदेश से सत्यपाल सिंह और शिव प्रताप शुक्ला को मंत्री बनाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने वृन्दावन में शनिवार शाम तक चली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक से दिल्ली लौटने के बाद ही मंत्रिमंडल फेरबदल के बारे में जानकारी साफ़ हुई। वर्ष २०१९ में होने वाले लोकसभा चुनाव की और इस फेरबदल को पहला कदम माना जारहा है। इस फेरबदल में धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल और निर्मला सीतारमण के बेहतरीन काम से खुश होकर सरकार उनकी पदोन्नति कर कैबिनेट मंत्री बना सकती है। यह तीनों अभी केंद्रीय राज्य मंत्री हैं।
About The Author
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List