भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुटता समय की मांग: मोदी

भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुटता समय की मांग: मोदी

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना समय की मांग है। नीतीश के इस्तीफे पर त्वरित प्रतिक्रिया करते हुए मोदी ने उन्हें भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि देश के विशेष रूप से बिहार के उज्जवल भविष्य के लिए राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना आज देश और समय की मांग है। मोदी ने ट्विट किया, भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ लड़ाई में जुड़ने के लिए नीतीश कुमार को बहुत-बहुत बधाई। सवा सौ करोड़ नागरिक ईमानदारी का स्वागत और समर्थन कर रहे हैं। एक अन्य ट्विट में उन्होंने लिखा, देश के, विशेष रूप से बिहार के उज्जवल भविष्य के लिए राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर भ्रष्टाचार के खिलाफ एक होकर लड़ना आज देश और समय की मांग है।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News