रामायण धारावाहिक में श्रीराम का किरदार निभाकर मशहूर हुए अरुण गोविल भाजपा में शामिल

रामायण धारावाहिक में श्रीराम का किरदार निभाकर मशहूर हुए अरुण गोविल भाजपा में शामिल

रामायण धारावाहिक में श्रीराम का किरदार निभाकर मशहूर हुए अरुण गोविल भाजपा में शामिल

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए अरुण गोविल। फोटो स्रोत: भाजपा ट्विटर अकाउंट।

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। टीवी धारावाहिक रामायण में भगवान श्रीराम का किरदार निभाकर मशहूर हुए अभिनेता अरुण गोविल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं। उन्होंने गुरुवार को पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इसके साथ ही उन्होंने अपने अपने अकाउंट से ट्वीट किया, ‘समस्त बड़ी ग़लतियों की तह में अहंकार ही मूल कारण होता है।’ इस पर ​ट्वीट पर बड़ी संख्या में ट्विटर यूजर टिप्पणी कर रहे हैं। इनमें गोविल के प्रशंसक उनके इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों ने कहा है कि उन्हें राजनीति से दूर रहना चाहिए।

इसके अलावा कई यूजर्स ने गोविल द्वारा ट्वीट किए गए शब्दों को लेकर कांग्रेस पर प्रहार किया और उनके लिए आगामी चुनावों में भूमिका पर चर्चा शुरू कर दी। टिप्पणी करने वालों ने रामायण के संवादों पर आधारित चित्र भी पोस्ट किए।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल कोरोना महामारी के मद्देनजर लगाए गए लॉकडाउन में रामायण धारावाहिक ने लोकप्रियता के कीर्तिमान रचे थे। इसे दूरदर्शन पर देशभर में 7.70 करोड़ लोगों ने चाव से देखा। इस दौरान ​हर किसी को धारावाहिक का इंतजार होता था।

रामायण धारावाहिक का निर्माण रामानंद सागर ने किया था। जब साल 1987 में इसे दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया तो देशभर में इसे बहुत पसंद किया गया। यहां तक कि अरुण गोविल को लोग भगवान श्रीराम का ही रूप समझने लगे थे। तब से यह किरदार उनकी पहचान बन गया है।

अरुण गोविल के भाजपा में शामिल होने के संबंध में पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम का मंदिर बनने जा रहा है। गोविल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की नीतियों से प्रभावित हैं, लिहाजा उन्होंने इसमें शामिल होने का फैसला किया है।

गोविल को संगठन में क्या जिम्मेदारी दी जाएगी, यह अभी घोषित नहीं की गई है। हालांकि इस बात के कयास जरूर लगाए जा रहे हैं कि भाजपा उन्हें आगामी ​चुनावों में कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

दपरे: कारगिल युद्ध के वीरों के सम्मान में सेंट्रल हॉस्पिटल ने रक्तदान शिविर लगाया दपरे: कारगिल युद्ध के वीरों के सम्मान में सेंट्रल हॉस्पिटल ने रक्तदान शिविर लगाया
अस्पताल दिवस समारोह भी मनाया
कर्नाटक सरकार ने रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलूरु दक्षिण करने का फैसला किया
मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर ने कारगिल युद्ध विजय की 25वीं वर्षगांठ मनाई
एमयूडीए मामला: प्रह्लाद जोशी ने सिद्दरामैया पर आरोप लगाया, सीबीआई जांच की मांग की
भोजनालयों पर नाम प्रदर्शित करने संबंधी निर्देश पर योगी सरकार ने उच्चतम न्यायालय में क्या दलील दी?
'विपक्षी दल के रूप में काम नहीं कर रही भाजपा, कुछ भी गलत या घोटाला नहीं हुआ'
कांग्रेस ने कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि- 'देश सदैव उनका ऋणी रहेगा'