वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल का निधन
On
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल का निधन
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल का निधन हो गया है। वे 71 साल के थे। एक महीने पहले कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके बेटे फैजल पटेल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।
फैजल ने बताया कि अहमद पटेल ने 25 नवंबर को सुबह 3.30 बजे आखिरी सांस ली। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। बता दें कि अहमद पटेल गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे।फैजल पटेल ने ट्वीट के जरिए अपील की है कि कोरोना से संबंधित सावधानियों और नियमों का पालन करें। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें और भीड़ इकट्ठी करने से बचें।
अहमद पटेल का जन्म 21 अगस्त, 1949 को गुजरात के भरूच में हुआ था। उनके पिता सामाजिक कार्यकर्ता थे। अहमद पटेल यूथ कांग्रेस में सक्रिय रहे, जिसके बाद कांग्रेस में आए। वे गुजरात से राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के कोषाध्यक्ष थे। उन्हें गांधी परिवार का विश्वासपात्र माना जाता था।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
22 Jul 2026 13:23:06
Photo: IndianNationalCongress FB Page


