गृह मंत्री अमित शाह को एम्स से छुट्टी मिली
On
गृह मंत्री अमित शाह को एम्स से छुट्टी मिली
नई दिल्ली/भाषा। कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने के बाद की देखभाल के लिए 18 अगस्त को यहां एम्स में भर्ती हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सोमवार सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने शनिवार को एक बयान में कहा था कि, ‘वह स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।’शाह (55) ने कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाए जाने की दो अगस्त को जानकारी दी थी। उनका इलाज मेदांता अस्पताल में चला और संक्रमण से उबरने के बाद उन्हें वहां से छुट्टी दे दी गई थी। बाद में थकान एवं शरीर में दर्द की शिकायत पर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
07 Jun 2026 15:46:30
Photo: @rahulgandhi YouTube Channel


