संसद का मानसून सत्र बुलाए जाने पर जल्द होगा फैसला : प्रह्लाद जोशी
On
संसद का मानसून सत्र बुलाए जाने पर जल्द होगा फैसला : प्रह्लाद जोशी
नई दिल्ली/भाषा
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि संसद का मानसून सत्र आरंभ करने के संबंध में ‘‘बहुत जल्द ही’’ फैसला किया जाएगा। जोशी ने कहा, ‘‘मानसून सत्र होगा, लेकिन कब होगा… इसका फैसला जल्द ही किया जाएगा।’’
उन्होंने कहा कि मानसून सत्र के लिए सितंबर तक का समय है और कई बार अगस्त अंत तक भी सत्र बुलाया गया है।
जोशी ने स्वीकार किया कि कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक कोरोना वायरस संक्रमण की बात है, तो ये बढ़ रहे हैं।’’ संसद के दोनों सदनों को तय समय से करीब दो सप्ताह पूर्व 23 मार्च को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण बजट सत्र को छोटा कर दिया गया था।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
27 Jul 2026 13:48:07
Photo: PixaBay


