अयोध्या मामले पर धैर्य और परिपक्वता दिखाने के लिए देशवासियों को साधुवाद: मोदी

अयोध्या मामले पर धैर्य और परिपक्वता दिखाने के लिए देशवासियों को साधुवाद: मोदी

'मन की बात' कार्यक्रम मेंं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली/भाषा। अयोध्या मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले को ऐतिहासिक बताने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मामले में धैर्य और परिपक्वता का परिचय देने के लिए देश की जनता को साधुवाद दिया।

Dakshin Bharat at Google News
साथ ही उन्होंने कहा कि देश ने इस फैसले को पूरी सहजता से स्वीकार किया और अब देश, नई उम्मीदों और नई आशाओं के साथ नए रास्ते पर, नए इरादे लेकर चल पड़ा है।

आकाशवाणी पर प्रसारित ‘मन की बात कार्यक्रम’ में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा, देश में शांति, एकता और सद्भावना के मूल्य सर्वोपरि हैं। राम मंदिर पर जब फ़ैसला आया तो पूरे देश ने उसे दिल खोलकर गले लगाया। पूरी सहजता और शांति के साथ स्वीकार किया।

उन्होंने कहा कि आज ‘मन की बात’ के माध्यम से वह देशवासियों को साधुवाद और धन्यवाद देते हैं, जिस प्रकार के धैर्य, संयम और परिपक्वता का परिचय दिया है, वह उसके लिए विशेष आभार प्रकट करना चाहते हैं।

मोदी ने कहा कि एक ओर, जहां लंबे समय के बाद कानूनी लड़ाई समाप्त हुई है, वहीं दूसरी ओर न्यायपालिका के प्रति देश का सम्मान और बढ़ा है। सही मायने में ये फैसला हमारी न्यायपालिका के लिए भी मील का पत्थर साबित हुआ है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के इस ऐतिहासिक फैसले के बाद देश, न्यू इंडिया की भावना को अपनाकर शांति, एकता और सद्भावना के साथ आगे बढ़े- यही मेरी कामना है, हम सबकी कामना है।

उन्होंने कहा कि जब 9 नवंबर को उच्चतम न्यायालय का फैसला आया तो 130 करोड़ भारतीयों ने फिर यह साबित कर दिया कि उनके लिए देशहित से बढ़कर कुछ नहीं है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'