शिवसेना को समर्थन पर फैसला करने के लिए कांग्रेस की बैठक जारी

शिवसेना को समर्थन पर फैसला करने के लिए कांग्रेस की बैठक जारी

कांग्रेस

नई दिल्ली/भाषा। महाराष्ट्र में सोमवार को सुबह से कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक जारी है जो इस विषय पर फैसला करेगी कि राज्य में सरकार गठन के लिए शिवसेना को समर्थन देना है या नहीं।

Dakshin Bharat at Google News
सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के शीर्ष नेता पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी की अध्यक्षता में बुलाई गई कार्य समिति की अहम बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं। किसी विषय पर निर्णय लेने के लिहाज से सीडब्ल्यूसी कांग्रेस का शीर्ष निकाय है।

राज्य में सरकार बनाने के लिए शिवसेना को राज्यपाल द्वारा आमंत्रित किए जाने के बाद से सरकार गठन में कांग्रेस की भागीदारी को लेकर रविवार से ही गहन चर्चा शुरू हो गई थी।

शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने सोमवार को कहा कि अगर भाजपा महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री का पद साझा करने के अपने वादे को पूरा करने की इच्छुक नहीं हैं तो गठबंधन जारी रखने का कोई तुक नहीं है।

विपक्षी पार्टियों से संपर्क साध रहे राउत ने कहा कि कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को महाराष्ट्र के हित में ‘साझा न्यूनतम कार्यक्रम’ लाने के लिए अपने आंतरिक मतभेद भुला देने चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल शिवसेना के एकमात्र मंत्री अरविंद सावंत ने सोमवार को केंद्र की राजग सरकार से अलग होने की घोषणा कर दी।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में