‘आप’ के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा भाजपा में शामिल

‘आप’ के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा भाजपा में शामिल

कपिल मिश्रा भाजपा में शामिल

नई दिल्ली/भाषा। अरविंद केजरीवाल सरकार में पूर्व मंत्री और अयोग्य करार दिए गए विधायक कपिल मिश्रा ‘आप’ की महिला इकाई की प्रमुख ऋचा पांडेय के साथ शनिवार को यहां भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू और दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पंत मार्ग पर पार्टी कार्यालय में दोनों का स्वागत किया।

Dakshin Bharat at Google News
तिवारी ने कहा, मैं कपिल मिश्रा और ऋचा पांडे का भाजपा में स्वागत करता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और दीन दयाल उपाध्याय तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सिद्धांत पर चलते हुए दिल्ली की सेवा करेंगे।

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने इस महीने की शुरुआत में दलबदल विरोधी कानून के तहत मिश्रा को अयोग्य करार दे दिया था। मिश्रा ने मई में लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के लिए प्रचार किया था। करावलनगर सीट से निर्वाचित हुए मिश्रा ने अयोग्य करार दिए जाने को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर
मुंबई/दक्षिण भारत। नौ जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 392 मिलियन अमेरिकी डॉलर की...
मुंबई नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का शानदार प्रदर्शन
भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी
उदयनिधि ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम का शुभारंभ किया
असम विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी: हिमंत बिस्वा सरमा
आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक
कल दिल्ली जाएंगे डीके शिवकुमार, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात