पूर्व कांग्रेस नेता विखे पाटिल ने महाराष्ट्र के मंत्री के रूप में शपथ ली

पूर्व कांग्रेस नेता विखे पाटिल ने महाराष्ट्र के मंत्री के रूप में शपथ ली

राधाकृष्ण विखे पाटिल

मुंबई/भाषा। पूर्व कांग्रेस नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने रविवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली कैबिनेट के मंत्री के रूप में शपथ ली।

Dakshin Bharat at Google News
विखे पाटिल राज्य विधानसभा में नेता विपक्ष थे और उन्होंने हाल में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। उनके पुत्र सुजय विखे पाटिल राज्य की अहमदनगर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हैं।

इस बीच, मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के आवास मंत्री प्रकाश मेहता और पांच अन्य राज्य मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

मेहता के अतिरिक्त, इस्तीफा देने वाले अन्य मंत्रियों में राजकुमार बडोले, विष्णु सावरा, दिलीप कांबले, प्रवीण पोटे और अमरीश आत्राम शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनके इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं। कैबिनेट का विस्तार राज्य विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से एक दिन पहले और विधानसभा चुनाव से चार महीने पहले हुआ है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज सारनाथ: जहां आज भी गौतम बुद्ध के 'पहले प्रवचन’ की सुनाई देती है गूंज
(बाएं) संग्रहालय में रखा अशोक स्तंभ का चार मुख वाला सिंह शीर्ष। (दाएं) सारनाथ में धमेक स्तूप एवं अन्य स्मारक।...
ईरान की मिसाइल शक्ति दुश्मन की कल्पना से भी परे है: ईरानी कमांडर
आयतुल्लाह सैयद मोजतबा खामेनेई को ईरान का सर्वोच्च नेता घोषित किया गया
महिला दिवस पर वंदे भारत एक्सप्रेस को महिला क्रू ने संचालित किया
यह चुनौती स्वीकार करें
ईरान का दावा- हमारे हमलों में 200 से ज़्यादा अमेरिकी सैनिक मारे गए या घायल हुए
आईडीएफ ने एक हफ्ते में 6,500 बम गिराकर ईरान के हज़ारों जवानों को मार गिराया!