अब येचुरी ने दिया विवादित बयान, मोदी-शाह की दुर्योधन-दुशासन से की तुलना

अब येचुरी ने दिया विवादित बयान, मोदी-शाह की दुर्योधन-दुशासन से की तुलना

सीताराम येचुरी

कोलकाता/दक्षिण भारत। आम चुनाव के दौरान कुछ नेताओं के बोल बेकाबू होते जा रहे हैं। हाल में विवादित बयान दे चुके नेताओं की ​फेहरिस्त में अब मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) के महासचिव सीताराम येचुरी भी शामिल हो गए हैं।

Dakshin Bharat at Google News
पश्चिम बंगाल में लगातार अपना जनाधार बढ़ाने की कोशिश में जुटी भाजपा को घेरते हुए येचुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर विवादित बयान दे दिया। एक चुनावी सभा में येचुरी ने मोदी और शाह की तुलना महाभारत के पात्र दुर्योधन और दुशासन से कर दी।

येचुरी ने कहा कि महाभारत में कौरव 100 भाई थे, जिनमें से आपको दो भाइयों के नाम ही याद हैं- दुर्योधन और दुशासन। उन्होंने लोगों से सवाल किया, दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाली भाजपा में आपको कितने लोगों के नाम याद हैं? नरेंद्र मोदी-अमित शाह।

येचुरी ने कहा कि जो नौबत हुई थी महाभारत में कौरवों की, वह अब यहां राजनीतिक महाभारत में हो रही है। उनके इस बयान की सोशल मीडिया में काफी आलोचना हो रही है। यूजर्स ने उन्हें सलाह दी है कि वे विवादित बयान देकर उन नेताओं की पंक्ति में शामिल होने की कोशिश न करें जो अपनी पार्टी की किरकिरी करवा चुके हैं, बल्कि चुनाव में पार्टी के मंच से उचित मुद्दों को उठाएं।

देश-दुनिया की हर ख़बर से जुड़ी जानकारी पाएं FaceBook पर, अभी LIKE करें हमारा पेज.

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News