कांग्रेस में ‘ठंडे’ स्वागत से शत्रुघ्न खफा, लोग बोले- ‘मन तो मिल गए, टिकट कब मिलेगा?’

कांग्रेस में ‘ठंडे’ स्वागत से शत्रुघ्न खफा, लोग बोले- ‘मन तो मिल गए, टिकट कब मिलेगा?’

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। भाजपा नेतृत्व के खिलाफ कई मौकों पर तीखे सवाल दागने वाले शत्रुघ्न सिन्हा का पार्टी ने पटना साहिब से टिकट काट दिया और उसके बाद दोनों की राह जुदा हो गई। अब चर्चा है कि कांग्रेस भी उनकी उम्मीदों को धूमिल कर सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा से अलग होने के बाद सिन्हा को इस बात की उम्मीद थी कि कांग्रेस में उनका प्रवेश बहुत धूमधाम से होगा। बाद में उन्हें मालूम हुआ कि कांग्रेस में उनके आने की घोषणा पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला करेंगे तो इससे वे खफा हो गए।

Dakshin Bharat at Google News
जाहिर है कि सिन्हा को ऐसे ‘ठंडे’ स्वागत की उम्मीद नहीं रही होगी। हालांकि सिन्हा के रुख को देखते हुए कांग्रेस ने औपचारिक एंट्री बिहार में सीट बंटवारे तक टाल दी है। सिन्हा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिल चुके हैं और दोनों ने तस्वीर भी खिंचाई, जिससे यह संदेश देने की कोशिश की गई कि ​अब वे कांग्रेस पार्टी का हिस्सा हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले सिन्हा और कांग्रेस के ‘मन’ मिलते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन अभी उन्हें पार्टी में औपचारिक एंट्री नहीं मिली है। फिर भी कांग्रेस ने उन्हें चुनाव प्रचार के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल कर लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मोतीलाल वोरा ने चुनाव आयोग को बिहार के लिए स्टार प्रचारकों की जो सूची सौंपी है, उसमें शत्रुघ्न सिन्हा का नाम है। हालांकि इस सूची में वे 17वें स्थान पर हैं। वोरा ने 25 मार्च को यह सूची चुनाव आयोग को सौंपी।

बता दें कि राहुल गांधी से ​मुलाकात के बाद सिन्हा ने कहा था कि वे जल्द ही कांग्रेस में शामिल होंगे। उन्होंने नवरात्र में ‘अच्छी खबर’ मिलने की बात भी कही थी। वहीं, उनकी बेटी और मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने इस कदम का समर्थन किया और कहा कि पिता को बहुत पहले ही भाजपा छोड़ देनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि वहां पिता को सम्मान नहीं मिला। साथ ही भरोसा जताया कि वे कांग्रेस में अच्छा काम करेंगे। दूसरी ओर, सोशल मीडिया में भी शत्रुघ्न सिन्हा के इस फैसले की चर्चा है। यूजर्स ने सवाल किया है, कांग्रेस से ‘मन’ तो मिल गया, टिकट कब मिलेगा?

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर
दंतेवाड़ा/दक्षिण भारत। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। पुलिस...
कामरा की टिप्पणी किसी व्यक्ति के खिलाफ बोलने के लिए 'सुपारी' लेने जैसा: एकनाथ शिंदे
धर्म के बिना धरा पर रहना असंभव है: आचार्य विमलसागरसूरी
अपुष्ट जानकारी, सेहत पर भारी
भारतीय सेना ने पूर्व सैनिकों के लिए आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया
मैंने नहीं कहा कि संविधान में बदलाव किया जाना चाहिए: डीके शिवकुमार
नकदी बरामदगी मामला: न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा से न्यायिक कार्य वापस ले लिया गया