राजस्थान: पहले चरण की 13 सीटों के लिए मंगलवार से भरे जाएंगे नामांकन पत्र

राजस्थान: पहले चरण की 13 सीटों के लिए मंगलवार से भरे जाएंगे नामांकन पत्र

भारत निर्वाचन आयोग

जयपुर/भाषा। राजस्थान में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अधिसूचना मंगलवार (2 अप्रैल) को जारी होगी। इसके साथ ही राज्य की 13 लोकसभा सीटों के लिए नामांकन पत्र भरने का काम शुरू हो जाएगा।

Dakshin Bharat at Google News
मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि नामांकन पत्र सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक लिए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नौ अप्रैल तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 10 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा 12 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

कुमार ने बताया कि पहले चरण में 13 लोकसभा सीटों टोंक-सवाईमाधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चितौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां के लिए नामांकन पत्र भरे जाएंगे। इन सभी सीटों के लिए 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।

पहले चरण में शामिल 13 संसदीय सीटों में से भाजपा ने दो सीटों और कांग्रेस ने चार सीटों के लिए अपने प्रत्याशी अभी तक घोषित नहीं किए हैं। भाजपा की बची दो सीटें राजसमंद और बाड़मेर हैं। वहीं कांग्रेस की बची सीटों में राजसमंद, अजमेर, भीलवाड़ा और झालावाड़-बारां हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
कोलकाता/दक्षिण भारत। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने राज्यपाल सीवी आनंद बोस को पत्र लिखकर यहां...
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए
पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया सूचना, वायुसेना का एक सेवानिवृत्त जवान गिरफ्तार!
'जो देश-प्रदेश को घुसपैठियों के सहारे चलाना चाह रहे थे, उन्हें बिहार की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया'
नेपाल में जेन ज़ी आंदोलन की वजह से हुआ 84 अरब रुपए से ज़्यादा का नुकसान: रिपोर्ट