पश्चिम बंगाल में एक ही दिन प्रचार अभियान शुरू करेंगे मोदी, ममता

पश्चिम बंगाल में एक ही दिन प्रचार अभियान शुरू करेंगे मोदी, ममता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

कोलकाता/भाषा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य में अपने लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत एक ही दिन बुधवार को करेंगे। भाजपा के सूत्रों ने कहा कि मोदी उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी और कोलकाता में दो रैलियों को संबोधित करेंगे।

Dakshin Bharat at Google News
दूसरी तरफ ममता बनर्जी कूच बिहार जिले के दिनहटा में जनसभा को संबोधित करके अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगी। यह क्षेत्र भी उत्तर बंगाल में पड़ता है। बुधवार को सिलीगुड़ी में प्रधानमंत्री की रैली न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे की जमीन पर होगी। दूसरी जनसभा कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगी।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक मोदी सात और 10 अप्रैल को उत्तर बंगाल में दो और रैलियों को संबोधित करेंगे। तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि ममता बनर्जी पहले चार अप्रैल को प्रचार अभियान शुरू करने वाली थीं लेकिन भाजपा से थोड़ा भी पीछे नहीं रहते हुए इसे एक दिन पहले कर दिया गया।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि बनर्जी तीन अप्रैल से 17 मई के बीच राज्य में 100 रैलियों को संबोधित कर सकती हैं। प्रधानमंत्री सात अप्रैल को मणिपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पांच अप्रैल को मणिपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

सिद्दरामय्या ने एचडी कुमारस्वामी को 'मनुवादी' कहा सिद्दरामय्या ने एचडी कुमारस्वामी को 'मनुवादी' कहा
बेंगलूरु/दक्षिण भारत। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरामय्या ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी पर तंज कसते हुए, भाजपा के साथ...
नफरत फैलाने वाली सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी: ममता बनर्जी
नई अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा- 'क्या से क्या हो गया...'
एसपीआर सिटी: ओकट्री कैपिटल ने मार्केट ऑफ़ इंडिया में 750 करोड़ रु. का निवेश किया
यह बोझ भारत क्यों उठाए?
भारत तटस्थ नहीं, बल्कि शांति के पक्ष में है: प्रधानमंत्री मोदी
उप्र में कितना एसआईआर हुआ? इसका आंकड़ा प्रकाशित किया जाए: अखिलेश यादव