कांग्रेस के घोषणा पत्र को योगी ने बताया 55 वर्षों की नाकामी, शाह-जेटली ने साधा निशाना

कांग्रेस के घोषणा पत्र को योगी ने बताया 55 वर्षों की नाकामी, शाह-जेटली ने साधा निशाना

कांग्रेस नेता चुनाव घोषणा पत्र जारी करते हुए।

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया, जिसमें कई बिंदुओं को लेकर भाजपा ने उसकी आलोचना की है। कांग्रेस ने हर गरीब परिवार को 72 हजार रुपए देने सहित कई लुभावनी घोषणाएं की हैं, जिस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घोषणा पत्र को पिछले 55 वर्षों की नाकामी करार दिया है।

Dakshin Bharat at Google News
वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अफस्पा (सशस्त्र बल विशेष शक्तियां अधिनियम) पर कांग्रेस के रुख पर सवाल उठाए। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने उक्त घोषणा पत्र में कश्मीरी पंडितों का उल्लेख न होने की वजह से कांग्रेस पर निशाना साधा।

कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी होने के बाद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व का यह झूठ दोबारा बेनकाब होगा और जनता कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को जोरदार जवाब देगी। योगी ने कहा कि कांग्रेस ने 55 वर्षों की नाकामी को 55 पेज के अपने घोषणा पत्र के माध्यम से व्यक्त किया है।

अमित शाह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए अफस्पा के हवाले से कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल दागा। उन्होंने कहा, ‘मैं कांग्रेस अध्यक्ष को पूछना चाहता हूं, जो जवान देश की सीमा पर लड़ रहे हैं, उनको आप बल देना चाहते हैं या मनोबल गिराना चाहते हैं?’

इसके अलावा वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस के घोषणा पत्र के बारे में कहा कि इसमें कई बातें खतरनाक हैं। जेटली ने आरोप लगाया कि ऐसा लगता है कि इस घोषणा पत्र का निर्माण राहुल गांधी के ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ वाले दोस्तों ने किया है। उन्होंने ‘न्याय’ योजना को धोखा करार देते हुए कहा कि पार्टी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि इसके लिए बजट कहां से आएगा।

बता दें कि राहुल गांधी द्वारा ‘न्याय’ योजना के ऐलान के बाद से ही यह सवाल सोशल मीडिया पर खूब पूछा जा रहा है कि इसके लिए धनराशि का प्रबंध किन स्रोतों से किया जाएगा। क्या दूसरी योजनाएं बंद की जाएंगी या आम नागरिकों पर अतिरिक्त टैक्स का भार डाला जाएगा?

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी
Photo: Smriti.Irani.Official FB Page
लोग अगले उप्र विधानसभा चुनावों में सपा का सफाया कर देंगे: योगी आदित्यनाथ
आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग देशहित में नहीं है: मायावती
राहुल गांधी का पुणे में छात्रों के साथ कार्यक्रम 'राजनीतिक कॉमेडी शो' है: भाजपा
जनसेवा के 25 साल: मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा
'वंदे मातरम्' को लेकर संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना- 'कोई पार्टी संसद से बड़ी नहीं है'
मेरठ में सपा नेताओं से ‘मारपीट’ के मामले में थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर