राहुल का दावा: मनमोहन के राज में पाक के खिलाफ 3 बार हुईं सर्जिकल स्ट्राइक

राहुल का दावा: मनमोहन के राज में पाक के खिलाफ 3 बार हुईं सर्जिकल स्ट्राइक

rahul gandhi in udaipur

उदयपुर। विधानसभा चुनाव के सिलसिले में अपनी पार्टी का प्रचार करने राजस्थान आए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को सर्जिकल स्ट्राइक पर चौंकाने वाला दावा किया। उन्होंने उदयपुर में कारोबारियों से मुलाकात की और नोटबंदी, जीएसटी जैसे फैसलों को लेकर मोदी सरकार पर सवाल भी दागे। राहुल ने कहा कि मनमोहन सिंह सरकार के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ तीन बार सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी, लेकिन इसके बावजूद कभी इसका श्रेय नहीं लिया।

Dakshin Bharat at Google News
राहुल ने कहा कि मोदी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीतिकरण किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी ने सेना और सर्जिकल स्ट्राइक को हथियार बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सेना के अधिकार क्षेत्र में दखल दिया और उसे स्वयं की सर्जिकल स्ट्राइक का रूप दे दिया। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक सेना का फैसला था, लेकिन मोदी सरकार ने इसे राजनीतिक रूप दे दिया।

राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि उस दौर में पाक के खिलाफ तीन बार सर्जिकल स्ट्राइक हुईं। राहुल बोले कि सेना डॉ. मनमोहन सिं​ह के पास आई और कहा कि पाकिस्तान जो कर रहा है, ऐसे में हमें बदला लेने की जरूरत है। राहुल ने बताया कि इस पर मनमोहन सिंह ने कहा कि हमें इसे अपने उद्देश्यों के लिए गुप्त रखना चाहिए।

राहुल के इस बयान के बाद सर्जिकल स्ट्राइक पर फिर बहस छिड़ सकती है। बता दें कि उरी हमले के बाद भारतीय सेना की ओर से 28-29 सितंबर, 2016 की रात को नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी। विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार, उसमें 50 से ज्यादा आतंकियों को ढेर कर दिया गया था। कई आतंकी ठिकाने ध्वस्त हुए थे। पाकिस्तानी फौज को भारी नुकसान हुआ था। भारतीय सेना ने पहली बार मीडिया के सामने आकर सर्जिकल स्ट्राइक का ऐलान किया था। उसके बाद अख़बार, टीवी और सोशल मीडिया में ​सर्जिकल स्ट्राइक शब्द का बहुत इस्तेमाल हुआ।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download