शिवपाल यादव की पार्टी को मिली मान्यता, अब सपा से भिड़ंत की तैयारी

शिवपाल यादव की पार्टी को मिली मान्यता, अब सपा से भिड़ंत की तैयारी

शिवपाल सिंह यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी में घमासान के बाद अलग राह अपना चुके शिवपाल यादव की पार्टी को चुनाव आयोग से ​मान्यता मिल गई है। उनकी पार्टी का नाम ‘प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया’ है। सपा से अलग होने के बाद शिवपाल ने एक संगठन बनाया था जिसका नाम समाजवादी सेक्युलर मोर्चा रखा।

Dakshin Bharat at Google News
अब शिवपाल के पास भी एक सियासी पार्टी है, जिसके बाद यह माना जा रहा है कि वे सपा से भिड़ंत के लिए पूरी तैयारी कर चुके हैं। अखिलेश यादव के साथ टकराव होने के बाद शिवपाल ने अलग रुख अपनाया और नए सिरे से अपनी पार्टी खड़ी की। यह माना जा रहा है कि शिवपाल के निशाने पर मुख्यत: सपा होगी। सेक्युलर मोर्चा बनते ही सपा के कई कार्यकर्ता उसमें शामिल हो गए।

सपा की बुनियाद जमाने में मुलायम के साथ शिवपाल की अहम भूमिका रही है। पार्टी के कई कार्यकर्ताओं से शिवपाल की आत्मीयता जाहिर है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में उनकी पकड़ मजबूत बताई जाती है। ऐसे में यह तय है कि आगामी चुनावों में मुकाबला सपा और शिवपाल के बीच भी होगा।

शिवपाल यादव पहले ही कह चुके हैं कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में अपने उम्मीदवार उतारेगी। शिवपाल के इस फैसले ने विपक्ष की चिंता बढ़ा दी है क्योंकि इससे मोदी की ​विजय को रोकने के लिए महागठबंधन की आस लगाए विपक्ष का दावा कमजोर हो जाएगा।

सपा में अखिलेश यादव के उत्थान के बाद शिवपाल लगातार हाशिए की ओर जा रहे थे। उन्होंने पार्टी में खुद की अनदेखी पर बयान भी दिया था। अब नई पार्टी और नए नारों के साथ शिवपाल दोबारा मैदान में हैं। देखना यह होगा कि उत्तर प्रदेश के मतदाता उन पर​ कितना भरोसा करते हैं।

ये भी पढ़िए:
– वो मंडी जहां आलू-गोभी की तरह बिकते हैं पिस्टल और खतरनाक हथियार, किलो के भाव गोलियां!
– शादी में दहेज पर बिगड़ी बात, लड़की वालों ने दूल्हे का कर दिया मुंडन!
– केरल नन दुष्कर्म मामले में बिशप के खिलाफ बयान देने वाले अहम गवाह की मौत, गहराया रहस्य
– फरार हुए दशहरा कार्यक्रम आयोजक ने जारी किया वीडियो, रोते हुए बोला- मेरी क्या गलती?

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'