कई राज्यों में हार के बाद अब कांग्रेस को सता रही आर्थिक तंगी, नहीं मिल रहा पर्याप्त चंदा

कई राज्यों में हार के बाद अब कांग्रेस को सता रही आर्थिक तंगी, नहीं मिल रहा पर्याप्त चंदा

sachin pilot

जयपुर। देश के कई हिस्सों में मिली शिकस्त के बाद अब कांग्रेस को आर्थिक तंगी भी परेशान करने लगी है। इसलिए पार्टी नेता आम जनता से चंदे की अपील कर रहे हैं, लेकिन उसमें भी कांग्रेस को ज्यादा सफलता नहीं मिल रही है। जानकारी के अनुसार, इस अपील के जरिए पार्टी को सिर्फ ढाई लाख रुपए मिले हैं। अब कांग्रेस के सामने आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में उतरने के साथ ही खजाने की खस्ता हालत भी बड़ी चुनौती है।

Dakshin Bharat at Google News
कांग्रेस की ओर से जनता से चंदे की अपील पर राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि यह अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की पहल है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक घरानों का चंदा सिर्फ एक ही पार्टी यानी भाजपा के पास जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे में कांग्रेस लोगों को भागीदार बनाना चाहती है जहां वे अंशदान कर सकें। पायलट ने कहा कि कांग्रेस पारदर्शिता की पक्षधर है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री पायलट ने तर्क दिया कि जो पार्टियां औद्योगिक घरानों से चंदा लेती हैं, बाद में वे अपने स्वार्थों के लिए सरकार पर दबाव डालती हैं। कांग्रेस ने बताया कि लोगों से चंदा लेने की पहल के जरिए उसे 2 लाख 47 हजार 477 रुपए मिले हैं। पायलट ने कहा कि पैसे के बल पर जीतने वाली सरकारें बड़े पूंजीपतियों के दबाव में रहती हैं। जनता के सहयोग से बनी सरकार ही पारदर्शिता को बरकरार रख सकती है।

सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा के पास पर्याप्त धन, बल और संसाधन हैं। उनके पास किसी चीज की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों का प्यार और भरोसा ही सबसे बड़ी ताकत है। वहीं इस घटना पर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने चुटकी ली है। यूजर्स ने कहा है कि यदि कांग्रेस के नेता आम जनता से जुड़ाव रखते तो देश की सबसे पुरानी पार्टी को इस स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता।

ये भी पढ़िए:
– चीन से मदद ले रहे देशों पर सेना प्रमुख का बयान- ‘मुफ्त में कुछ नहीं मिलता, जल्द होगा अहसास’
– नटवर सिंह ने किताब में बताया, इंदिरा गांधी ने की थीं अपनी ज़िंदगी में ये 2 बड़ी गलतियां
– रेल के एसी कोच में बेडरोल खोलते ही निकला सांप, घबराए यात्रियों में मची भगदड़
– उइगर महिला की आपबीती पढ़कर खड़े हो जाएंगे रोंगटे, चीन में मुसलमानों पर हैं ये पाबंदियां

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला
Photo: NitinNabinBJP FB Page
एमजीनरेगा: प्रियंका वाड्रा ने पूछा- 'महात्मा गांधी का नाम क्यों हटाया जा रहा है?'
नेहरू ने कश्मीर मुद्दे को विवादास्पद बनाया, भारत को उग्रवाद और अलगाववाद मिला: योगी आदित्यनाथ
कांग्रेस 'वोट चोरी' में विश्वास करती है तो तेलंगाना में सत्ता छोड़कर मिसाल कायम करे: बंडी संजय कुमार
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बोले नितिन नबीन- 'यह पार्टी का आशीर्वाद है'
पहलगाम आतंकी हमला मामले में एनआईए आज चार्जशीट दाखिल करेगी
मानवता फिर लहूलुहान