दो लड़कों ने हाथ मिलाया तब भी जीते, तीनों मिल जाएंगे तब भी जीतेंगे: अमित शाह

दो लड़कों ने हाथ मिलाया तब भी जीते, तीनों मिल जाएंगे तब भी जीतेंगे: अमित शाह

Amit Shah BJP President

मेरठ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को उत्तर प्रदेश के मेरठ में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि मोदी और योगी सरकार की योजनाओं को नीचे तक लेकर जाइए। शा​ह ने विपक्ष के बारे में कार्यकर्ताओं से कहा, विपक्ष से कैसे निपटना है, इसकी चिंता मुझ पर छोड़ दीजिए। भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में महागठबंधन उनके लिए कोई चुनौती नहीं है, क्योंकि इसकी पार्टियों को पहले भी हरा चुके हैं।

Dakshin Bharat at Google News
शाह बोले, जब 2017 में हम चुनाव लड़े थे तो दो लड़कों ने हाथ मिलाया था, लेकिन हमने 300 से अधिक सीटें जीतीं। इस बार तीनों मिल जाएंगे तो भी हम (लोकसभा चुनावों में) 74 से कम सीटें नहीं जीतेंगे। शाह ने एनआरसी का समर्थन करते हुए कहा, एक भी घुसपैठिए को देश में नहीं रहने देंगे। उन्होंने उपचुनाव नतीजों को लेकर चिंतित न होने के लिए कहा। अमित शाह ने कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा, हमारा कार्यकर्ता इतना परिश्रमी है कि गठबंधन उसके आगे टिक नहीं पाएगा।

इस अवसर पर उन्होंने महाभारत के योद्धा अर्जुन का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि पहले पांच-छह दिन चाहे जो भी नतीजे रहे हों, लेकिन 18वें दिन अर्जुन को ही जीतना है। शाह ने अपने हर कार्यकर्ता को अर्जुन के समान वीर योद्धा बताया। उन्होंने कहा कि मोदी को प्रधानमंत्री बनाने से देश से परिवारवाद का नासूर मिट जाएगा।

​अमित शाह ने कहा है कि देश से हर घुसपैठिए को निकालने के लिए एनआरसी की प्रक्रिया लागू हुई है। अगर जरूरत हुई तो उत्तर प्रदेश में भी एनआरसी लागू किया जाएगा। शनिवार को कोलकाता रैली में भी शाह ने एनआरसी का समर्थन, भ्रष्टाचार का खात्मा और मोदी को दोबारा सत्ता में लाने के लिए आह्वान किया था। मेरठ में भी उनके भाषण में ये मुद्दे छाए रहे।

ये भी पढ़िए:
– मुस्लिम युवक ने कांवड़ लाकर किया शिव का जलाभिषेक तो मस्जिद में पीटा, नहीं पढ़ने दी नमाज़
– भाजपा पर सवाल उठाते राहुल कर बैठे ऐसी गलती, सोशल मीडिया पर उड़ रहा मज़ाक
– सलमान ने कबूल किया फिटनेस चैलेंज, वीडियो में बॉडी बनाते दिखे ‘सुल्तान’

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर
मुंबई/दक्षिण भारत। नौ जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 392 मिलियन अमेरिकी डॉलर की...
मुंबई नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का शानदार प्रदर्शन
भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी
उदयनिधि ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम का शुभारंभ किया
असम विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी: हिमंत बिस्वा सरमा
आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक
कल दिल्ली जाएंगे डीके शिवकुमार, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात